फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर के काटने से होती है खुजली, ये उपाय देंगे तुरंत राहत

Wed, 12 Sep 2018 09:29 AM IST
मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 6
mosquito itch remedy
डेंगू मलेरिया जैसी बीमारी फैलाने वाले जानलेवा मच्छर शरीर से आपका खून तो पीते ही हैं साथ ही अपने पीछे कई बीमारियां भी छोड़ जाते हैं। लेकिन आपके खून का प्यासा हर मच्छर आपको इन बीमारियों का शिकार बना दें ये जरूरी भी नहीं है। लेकिन मच्छर चाहे बीमारी फैलाएं या न फैलाएं। उनके काटने के बाद व्यक्ति को खुजली जरूर होती हैं। ऐसे में इस खुजली से झटपट राहत पाना चाहते हैं तो तुरंत अपनाएं ये खास उपाय।    
विज्ञापन

2 of 6
एंटी-हिस्टामिन क्रीम
मच्छर के काटने पर उस जगह एंटी-हिस्टामिन क्रीम या लोशन लगा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि मच्छर खून चूसते समय अपने डंक की मदद से व्यक्ति के शरीर में प्रोटीन को प्रवेश करवा देते हैं। जिससे बचने के लिए व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता उसकी मदद करती है। ऐसा करते समय व्यक्ति की रोगप्रतिरोधक क्षमता हिस्टामिन नाम का एक कंपाउंड रिलीज करती है।

यह कंपाउंड आपके सफेद रक्त कोशिकाओं या व्हाईट ब्लड सेल्स को उस प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर उस प्रोटीन से लड़ने में मदद करता है। हिस्टामिन नाम के इस कंपाउंड की वजह से भी व्यक्ति को खुजली और सूजन महसूस होती है। ऐसे ऑइंटमेंट जिनमे एंटीहिस्टामिन, एनाल्जेसिक और कोर्टिकोस्टेरॉयड का कॉम्बिनेशन पाया जाता है दर्द और खुजली दोनों से राहत पहुंचाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
नींबू
एक नींबू के टुकड़े करके उसे प्रभावित स्थान पर धीरे-धीरे मलते हुए नींबू का रस वहां लगाएं। सिट्रिक एसिड में थोड़े खुजलीशामक गुण पाए जाते हैं जो मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली को कम करते हैं। 
 

4 of 6
ओटमील 
ओटमील अपने खुजलीनाशक गुणों के लिए जाना जाता है। मच्छर की खुजली मिटाने के लिए ओटमील का थोडा सा पेस्ट बनाकर उसे प्रभावित जगह पर लगायें। इस पेस्ट को लगाने के बाद सूखने दें। जब यह पेस्ट सूख जाए तो उसे धोकर साफ कर लें। 
विज्ञापन

5 of 6
शहद
मच्छर के काटने पर होने वाली खुजली को कम करने के लिए शहद को प्रभावित जगह पर लगाएं। ऐसा करने से आपको खुजली से तुरंत राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एप्पल साइडर विनेगर 
एक कॉटन बॉल को एप्पल साइडर विनेगर में डुबाकर मच्छर के दंश वाले स्थान पर लगायें। इसे थोड़ी देर वहीं लगा रहने दें। ऐसा करने से दर्द और खुजली कम करने में मदद मिलेगी। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें