पेट में गड़बड़ी की वजह से मुंह में छाले पड़ना एक आम समस्या है। मुंह के छाले व्यक्ति की जान निकाल देते हैं। इनकी वजह से न तो वो कुछ खा पाता हैं न ही किसी से बात कर पाता हैं।वैसे ये छाले शरीर में कई वजह से होते हैं, जैसे शरीर में पौष्टिकता की कमी, खराब जीवनशैली या फिर खान-पान में गड़बड़ी की वजह से मुंह में छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में इस दर्द से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।