फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मच्छरों को इतना कर देंगे मजबूर कि वो रहेंगे आपसे दूर, बस आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

Wed, 26 Sep 2018 03:20 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मौसम बदलते ही डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां तेजी से लोगों को अपना शिकार बनाने लगती हैं।इन बीमारियों से पीड़ित रोगी को जोड़ों में दर्द रहने के साथ सिर में भी काफी दर्द रहता है।खास बात यह है कि इस बीमारी में मरीज के प्लेटलेट्स भी काफी कम हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों से होने वाली इन बीमारियों से बचना चाहते हैं तो आपके घर में ही कई ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आपको इन बीमारियों के प्रकोप से छुटकारा दिला सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 9
coconut water
नारियल पानी
डेंगू के बुखार से राहत पाने के लिए नारियल पानी खूब पिएं। इसमें मौजूद जरूरी पोषक तत्व जैसे मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को मजबूत बनाने में मदद करता है।

 
विज्ञापन

3 of 9
tulsi
तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को गर्म पानी में उबाल लें और फिर इस पानी को पिएं। ऐसा करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इसे दिन में चार बार पी सकते हैं।

4 of 9
Fenugreek greens
मेथी की पत्तियां
डेंगू के बुखार में मेथी की पत्तियां उबालकर चाय बनाकर पिएं। ऐसा करने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और डेंगू का वायरस दूर होता है।
विज्ञापन

5 of 9
papaya leaves
पपीते के पत्ते
पपीते के पत्ते भी काफी असरदार हैं। इसमें मौजूद पपेन शरीर के पाचन को सही रखता है। इसका जूस पीने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
Black Pepper
काली मिर्च
तुलसी के पत्तों के साथ काली मिर्च को पानी में उबाल लें और पिएं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और यह एंटी बैक्टीरियल की तरह काम करता है।
विज्ञापन

7 of 9
giloy
गिलोय
गिलोय का जूस खून में व्हाइट ब्लड सेल्स बढ़ाने में काफी मददगार है। डेंगू के दौरान नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड प्लेटलेट्स बढ़ते हैं और प्रतिरोधी क्षमता मजबूत होती है।

8 of 9
pumpkin
कद्दू का रस
कद्दू के आधा ग्लास जूस में एक से दो चम्मच शहद डालकर दिन में दो बार लेने से भी खून में प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ती है।
विज्ञापन

9 of 9
beet root
चुकंदर और गाजर
चुकंदर के रस में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर की प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाते हैं। अगर दो से तीन चम्मच चुकंदर के रस को एक ग्लास गाजर के रस में मिलाकर पिएं तो ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें