अगर आप भी इस होली ब्रांडेड कपड़े पहनकर दोस्तों के बीच अपना स्वैग दिखाना चाहते हैं पर कपड़ों पर रंग लगने से डरते हैं तो टेंशन छोड़ इन घरेलू उपायों की मदद लीजिए। ये उपाय न सिर्फ कपड़ों पर लगे रंग की छुट्टी कर सकते हैं बल्कि दोस्तों के बीच आपका टशन भी बनाएं रखेंगे। आजमाकर देखिए...
विज्ञापन
2 of 5
टूथपेस्ट
अगर आपके किसी कपडे पर रंग लग गया हो तो आप उसे छुड़ाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आपको बिना जेल वाला टूथपेस्ट लेकर उसे कपड़े पर उस जगह लगाना है जहां रंग लगा हुआ है। टूथपेस्ट के सूखने पर कपड़े को डिटर्जेंट से धो लें । रंग का दाग साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
Nail Paint Remover
नेल-पेंट रिमूवर
नेल-पेंट रिमूवर का नाम सुनकर शायद आपको हैरानी हो सकती है कि ये कैसे कोई दाग छुड़ा सकता है पर आपको बता दें कि दाग छुड़ाने के लिए ये भी काफी अच्छा विकल्प है। इसकी मदद से आप पेन की इंक तक के दाग हटा सकते हैं। इसके लिए आपको रुई में थोडा सा नेल पेंट रिमूवर लगाकर उसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। अब दाग लगे कपड़े को पानी से धो लें। दाग चला जाएगा।
4 of 5
Cornstarch
कॉर्न स्टार्च
कॉर्न स्टार्च को दूध में अच्छे से मिक्स कर लें और इस पेस्ट को कपड़े पर लगाएं। कुछ देर पेस्ट कपड़ों परही लगे रहने दें और उसके बाद ब्रश से कपडे को रगड़ लें। ऐसा करने से दाग अपने आप साफ हो जाएगा।