फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में ही छिपे डेंगू मच्छरों को भगाने का ये है सबसे आसान तरीका, आजमाकर देख लीजिए

Wed, 08 Aug 2018 10:57 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
बारिश का मौसम आते ही डेंगू और मलेरिया के मच्छर हर जगह पनपने लगते हैं। खास बात यह है कि ये मच्छर साफ पानी में पनपते हैं।जिसकी वजह से घर के कई कोनों में इनके पैदा होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। सेहत के इन दुश्मनों को भगाने के लिए आपकी किचन में कई उपाय मौजूद होते हैं। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय। 
विज्ञापन

2 of 8
नीम
नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लें और मिश्रण बना लें। नीम में वायरस, बैक्टीरिया और फंगस से लड़ने की क्षमता होती हैं। इसे अपने शरीर पर लगाने से एक खास तरह की बू आएगी जो मच्छरों को दूर भगाएगी और वे 8 घंटों तक आपके पास नहीं मंडराएंगे।
विज्ञापन

3 of 8
कपूर
कपूर में दूसरी चीजों के मुकाबले सबसे ज्यादा देर तक मच्छरों को दूर रखने की क्षमता होती है। कमरे में बस एक कपूर जला दें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। वापस जब कमरे में जाएंगे तो मच्छरों का निशान तक नहीं मिलेगा।

4 of 8
तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की के पास रख देने बर से मच्छर भाग जाएंगे। तुलसी न सिर्फ मच्छरों को भगाती है बल्कि उन्हें अंदर आने से भी रोकती है। इसके अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी लगा सकते हैं। इनका भी मच्छरों पर ऐसा ही असर होता है।
विज्ञापन

5 of 8
लहसुन
लहसुन की बदबू से मच्छर इसके पास नहीं आते। इसे पीस कर, पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। असर साफ दिखेगा। अगर आपको इसकी बदबू से परेशानी न हो तो यह स्प्रे अपने शरीर पर भी छिड़क सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 8
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू इतनी तेज होती है कि मच्छर उसे सूंघ कर कांट नहीं पाते हैं। इसलिए कमरे में लैवेंडर का फ्रेशनर इस्तेमाल करेंगे तो मच्छर भी नहीं रहेंगे और कमरा भी महकेगा।
विज्ञापन

7 of 8
नींबू
नींबू और युकलिप्सटस के तेल को मिला कर त्वचा पर लगाएंगे तो मच्छर पास नहीं आएंग। इसमें न सिर्फ कीड़े मकौड़ो को दूर भगाने की खासियत होती है बल्कि ये एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करता है।
विज्ञापन

8 of 8
पुदीना 
पुदीने की खुशबू को कमरे में फैला कर या उसके तेल को शरीर पर लगा कर या उसके पौधे को कमरे की खिड़की पर रख कर आप इसका असर देख सकते हैं, मच्छर नजर नहीं आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें