फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक चुटकी अजवाइन इस बीमारी का करेगी तुरंत इलाज, खाकर देखिए

Fri, 04 Aug 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
घरेलू नुस्खे
मौसम बदलने का सबसे ज्यादा असर हमारी सेहत पर ही पड़ता है। लोग अक्सर कुछ न कुछ ऐसी चीजें खा लेते हैं जो उनकी तबियत को खराब कर देती है और ज्यादा समय डॉक्टर के चक्कर काटने में ही निकल जाता है। लेकिन आज हम आपको आपके किचन में मौजूद एक ऐसी खास चीज के फायदे बताएंगे जिसका इस्तेमाल ज्यादातर लोग खाना बनाने में करते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
हेल्दी फू़ड
सर्दी जुकाम को जड़ से खत्म करना
सर्दी जुकाम एक आम समस्या है। इसमें अजवाइन को सूंघना जुकाम से जल्द राहत दिला सकता है। इसके लिए बस आप थोड़ी सी अजवाइन को कूट लें और फिर किसी कपड़े में बांधकर सूंघे। ऐसा करने पर आपको राहत मिलेगी। वहीं ठंड लगने पर इसे चबाने के बाद निगल लें ऐसा करने पर सर्दी कम लगेगी।

यह भी पढ़ें- मानसून सीजन में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनाया कूल चोटी लुक, अब देर न करें आप

 
विज्ञापन

3 of 5
हेल्थ
वजन करेगी कम
एक चम्मच अजवाइन आपके वजन को भी कम करने में कारगर साबित होती है। रात में एक चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह होने पर इस पानी को छानें और उसमें शहद मिलाकर पिए ऐसा करने पर वजन कम होता है।
 

4 of 5
health
पेट खराब होने पर
पेट खराब में भी अजवाइन फायदेमंद साबित होती है। अजवाइन को चबाने के बाद उसके ऊपर गर्म पानी पिए। इसके साथ आप काला नमक भी मिला सकती हैं ऐसा करने पर पेट में अगर कीड़े हैं तो निकल जाएंगे या फिर पेट में दर्द हो रहा है तो वो कम हो जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनार
खत्म करती है मसूड़ों की सूजन
अजवाइन के तेल की बूंदे मसूड़ों में सूजन को कम करती है। अगर आपके मसूड़ों में सूजन है तो पानी गुनगुने पानी में अजवाइन के तेल की कुछ बूंदे डालकर उससे कुल्ला करें ऐसा करने पर सूजन कम होती है और आपको आराम मिलेगा।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें