फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली स्पेशल: पेट की गैस चुटकियों में होगी ठीक बस आजमाएं ये चमत्कारी नुस्खे

Mon, 29 Oct 2018 09:52 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
गलत खान-पान की वजह से आज के समय में न सिर्फ बड़े-बूढ़े बल्कि बच्चे और युवा भी पेट में गैस की समस्या से पीड़ित रहते हैं।अगर समय चलते इस समस्या का इलाज नहीं किया जाता तो आगे चलकर यह आपकी सेहत के लिए खतरा पैदा कर सकती है।इसे ठीक करने के लिए आपको मंहगी दवाईयों की जरूरत नहीं बल्कि गैस का इलाज किचन में मौजूद इन खास चीजों की मदद से भी किया जा सकता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं ये गजब के नुस्खे। 
विज्ञापन

2 of 6
Cinnamon Water - फोटो : file photo
दालचीनी
दालचीनी गैस की समस्या दूर करने में मदद करती है। इसके लिए एक चम्मच दालचीनी पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीजिए। आप चाहें तो इसमें शहद भी डाल सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
ginger - फोटो : file photo
अदरक
गैस की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक का सेवन करें। इसके लिए अदरक, सौंफ और इलायची को बराबर मात्रा लें और पानी में अच्छी तरह घोल दें। साथ ही इसमें एक चुटकी हींग भी डालें। दिन में एक-दो बार इसे पीने से आपको आराम मिलेगा। 

4 of 6
lemon - फोटो : file photo
नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू और बेकिंग सोडा गैस की समस्या को चुटकियों में दूर करते हैं। एक नींबू के रस में बेकिंग सोडा डालें फिर इसमें पानी तथा थोड़ा और बेकिंग सोडा और मिला लें। इसे अच्छे से घोलने के बाद धीरे-धीरे इसका सेवन करें। आप चाहें तो एक गिलास पानी में सिर्फ बेकिंग सोडा भी डालकर पी सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
garlic - फोटो : file photo
लहसुन
लहसुन में मौजूद तत्व गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। पानी में लहसुन की कुछ कलियां उबालें। अब इसमें काली मिर्च पाउडर और जीरा मिलाएं। इसे छानें और ठंडा होने के बाद पिएं। जल्द ही असर देखने के लिए दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
hing - फोटो : file photo
हींग
गैस बनने पर हींग वाला पानी पीने से आराम मिलता है। इसे बनाने के लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चुटकी हींग मिलाएं और इस पानी को दिन में दो से तीन बार पिएं। जल्द ही आपको आराम मिलेगा। अगर हींग का पानी पीने में दिक्कत होती है तो आप हींग में थोड़ा सा पानी मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और पेट पर इसे मलें। कुछ ही समय बाद आपकी गैस की समस्या छूमंतर हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें