फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असमय होते सफेद बालों से छुटकारा पाने के लिए बहुत कारगर हैं ये घरेलू उपाय

Fri, 04 Dec 2020 08:29 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
white hair - फोटो : social media
आज के समय में काम का दबाव और तनाव के कारण कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। खराब दिनचर्या के कारण भी हमारे बालों पर बुरा असर पड़ता है। लोग अपने बालों में कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिसके कारण रासायनिक चीजों के बुरे प्रभाव के कारण भी कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या होने लगी है। सफेद बालों को छिपाने के लिए लोग बाजार से कई तरह की डाई आदि खरीदकर लगाते हैं। इससे कुछ समय के लिए तो सफेद बाल छिप जाते हैं लेकिन ज्यादा रासायनिक चीजों के उपयोग के कारण बाल और भी ज्यादा सफेद होने लगते हैं। सफेद बालों की समस्या से बचने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इनसे आपके बाल न सिर्फ बिना किसी नुकसान के बाल काले कर सकेंगे बल्कि आपके बाल स्वस्थ और चमकदार भी बनेंगे। 
विज्ञापन

2 of 6
आंवला
बालों के काला घना बनाने के लिए आंवले का उपयोग बहुत पहले से किया जाता रहा है। आंवला बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सफेद होते बालों को रोकने के लिए सूखे हुए सूखे आंवले को पानी में तब तक उबाले पानी जब तक पानी आधा न हो जाए। इस पानी से मेहंदी और नींबू रस मिलाकर पेस्ट जैसा तैयार कर लें। इस नुस्खें को कुछ दिनों के अंतराल पर नियमित रुप से उपयोग करते रहने से असमय होते सफेद बाल होना रुक जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
white hair
आधे कप नारियल तेल या जैतून के तेल को हल्का गर्म करके इसमें 4 ग्राम कर्पूर के अच्छी तरह से मिलाएं। जब कर्पूर पूरी तरह से तेल में घुल जाए तो इस तेल को किसी बोतल में भरकर रख लें। सप्ताह में एक बार इस तेल से अपने सिर की मालिश करें। यह नुस्खा असमय होते सफेद बालों को रोकने के लिए बहुत कारगर माना जाता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्याज का रस भी सफेद होते बालों को रोकने के लिए बहुत कारगर माना जाता है। बाल धोने के आधे घंटे पहले प्याज का रस बालों की जड़ो में लगाएं। उसके बाद बालों को धो लें। इससे असमय सफेद होते बाल तो रुकते ही हैं साथ बालों से रूसी की समस्या और बालों का झड़ना भी कम हो जाता है। 
विज्ञापन

5 of 6
अदरक का रस और शहद का मिश्रण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : file photo
सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के लिए अदरक को कद्दूकस से कसकर उसका रस निकाल लें अब अदरक के रस में शहद मिला लें। हफ्ते में दो बार इस मिश्रण को नियमित रूप से बालों में लगाएं। इस नुस्खे का इस्तेमाल कुछ दिनों तक लगातार करने से धीरे-धीरे आपके बालों का सफेद होना कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बालो के लिए दही (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए दही भी बहुत कारगर माना जाता है। असमय सफेद होते बालों को रोकने के लिए दही के साथ टमाटर को पीसकर तैयार करें। अब इसमें थोड़ा-सा नींबू रस और नीलगिरी का तेल मिलाएं। स्पताह में दो बार इस मिश्रण से अच्छी तरह मालिश करें। इस नुस्खे से बाल लंबे समय तक काले और घने बने रहते हैं। 

इन सब उपायों के अलावा बालो को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या को अच्छा रखना चाहिए। हरी सब्जियां और फल एवं पोषण से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए इससे आपके बाल अंदर से मजबूत बनेंगे। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें