यदि आप समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय भी आजमा कर देख लीजिए। यकीनन आपको फायदा होगा।
विज्ञापन
2 of 9
समय से पहले सफेद बालों के इलाज के लिए आंवला एक अच्छा उपाय है। नारियल के तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। फिर तेल ठंडा हो जाने पर तेल मालिश करें। धोने से पहले रात भर छोड़ दें। सप्ताह में कम से कम एक या दो बार करें।
विज्ञापन
3 of 9
- फोटो : getty images
नारियल के तेल का दूसरा प्रयोग नींबू के रस के साथ किया जाता है। नींबू का रस मिला नारियल तेल अपने बालों और सिर पर मालिश करें। सिर में तेल लगाने के करीब एक घंटे बाद ही अपने बालों को धो लें। नारियल तेल सफेद बालों के विकास को रोकता है।
4 of 9
- फोटो : getty images
प्याज का रस भी समय से पहले बालों के सफेद होने, बालों के झड़ने और गंजापन रोकने में मदद करता है। एक कांच के कटोरे में प्याज और नींबू का रस मिलाएं। अपने बालों और सिर पर मालिश करें। 30 मिनट के लिए छोड़ दें और एक हल्के हर्बल शैम्पू से धो लें। हालांकि प्याज का रस ठंडा होता है इसलिए इसका इस्तेमाल गर्मियों में करना ठीक रहेगा।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : Getty Images
बादाम का तेल, नींबू का रस और आंवला के रस को बराबर मात्रा में मिलाएं। सफेद बालों की समस्या का इलाज करने के लिए इस मिश्रण से अपने बालों की मालिश करें इससे बाल धीरे-धीरे काले होंगे।
विज्ञापन
6 of 9
- फोटो : getty images
बाल काले करने में मेंहदी पत्तों का प्रयोग भी कारगर है। एक मुट्ठी मेंहदी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में तीन चम्मच आंवला पाउडर, एक चम्मच कॉफी पाउडर और एक चम्मच सादे दही को मिलाकर अपने बालों पर समान रूप से लगाएं, फिर सूख जाने के बाद धो लें।
विज्ञापन
7 of 9
- फोटो : getty images
नारियल के तेल में कुछ करी पत्तियों को उबालें। ठंडा हो जाने पर सिर और बालों की इस तेल से मालिश करें। बालों धोने से पहले 30 से 45 मिनट के लिए छोड़ दें।
8 of 9
- फोटो : getty images
काले तिल का तेल समय से पहले बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाने में मदद करता है। प्रतिदिन एक चम्मच काले तिल का बीज कम से कम तीन महीने तक सेवन करें। अपने बालों पर तिल के तेल से मालिश करें, फायदा मिलेगा।