फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रेच मार्क्स से हैं परेशान तो अपनाएं ये 5 आसान उपाय, इसके आगे सब क्रीम हैं फेल

Mon, 16 Jul 2018 09:43 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
stretch marks
क्या आप भी प्रेग्नेंसी या वजन कम होने के बाद आए स्ट्रेच मार्क्स से परेशान हैं? स्ट्रेच मार्क्स के दिखने के डर से आपको भी साड़ी या क्रॉप टॉप पहनने में झिझक महसूस होती है तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपने जिद्दी से जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स से भी छुटकारा पा सकती हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
potato egg
अंडा
स्ट्रेच मार्कस वाले हिस्से को सबसे पहले अच्छी तरह साफ करें और उस पर अंडे का सफेद पार्ट लगाकर सूखने दें। इसके बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर जैतून के तेल से मालिश करें। 
विज्ञापन

3 of 6
potato
आलू
आलू को कद्दूकस करके उसका जूस निकाल लें। इस जूस को जहां जहां स्ट्रेच मार्क्स हैं वहां पर लगाएं। तीन हफ्तों तक ऐसा करें। आपके निशान दूर हो जाएंगे।

4 of 6
aloe vera
एलोवेरा जेल
रोजाना एलोवेरा जेल को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। ऐसा करने से कुछ हफ्तों में आप इस परेशानी से निजात पा सकेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
essentials oil
तेल से मसाज
रोजाना तेल से मसाज करके भी स्ट्रेच मार्क्स को कम किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल, बादाम, आरंडी या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Indian Coffee
कॉफी और एलोवेरा पैैक
कॉफी और एलोवेरा को मिलाकर पेस्ट तैयार कर स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद सादे पानी से धोकर कोई मॉइस्चराइजर लगाएं। एक महीने तक ऐसा करने से  स्ट्रेच मार्क्स बहुत कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें