फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश शुरू होते ही मच्छरों के आतंक से हो गए हैं परेशान तो कपूर का एक टुकड़ा देगा राहत, जानें कैसे

Sat, 14 Jul 2018 03:37 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बारिश आते ही अगर आपके घर पर भी मच्छरों का आतंक मच गया है तो जहरीले मॉस्किटो कॉइल की जगह आप कुदरती तरीकों की मदद लेकर भी इन्हें भगा सकते हैं। खास बात यह है कि ये उपाय आपके घर में ही मौजूद है। आइए जानते हैं कैसे।  
विज्ञापन

2 of 7
नीम
जिस तरह सेहत के लिए नीम के अपार फायदे हैं उसी तरह इससे मच्छरों को भी भगाया जा सकता है। इसके लिए नीम और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में लेकर मिश्रण तैयार कर लें और इसे शरीर पर रगड़ें। इसका असर आठ घंटे तक रहता है।
विज्ञापन

3 of 7
कपूर
कमरे में कॉइल की जगह कपूर जलाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब कमरे में वापस जाएंगे तो मच्छरों का नामो-निशान नहीं मिलेगा।

4 of 7
नींबू
बराबर मात्रा में नींबू के तेल और नीलगिरी के तेल लेकर मिश्रण तैयार कर लें, अब इसे शरीर पर लगाएं। इसकी महक से मच्छर आपके आस-पास नहीं भटकेंगे।
विज्ञापन

5 of 7
तुलसी
तुलसी के पौधे को कमरे की खिड़की या दरवाजे के पास रखने से मच्छर भाग जाते हैं। तुलसी मच्छरों को घर में प्रवेश करने से रोकती है। तुलसी के अलावा आप नींबू और गेंदे का पौधा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 7
लहसुन
लहसुन की महक से मच्छर आस-पास नहीं भटकते। इसके लिए इसे पीसें और पानी में उबाल कर कमरे में छिड़क दें। इससे कमरे में एक भी मच्छर नहीं दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू बहुत तेज होती है और मच्छर उसे सूंघ कर काट नहीं पाते। कमरे में लैवेंडर वाला रूम फ्रेशनर छिड़कने से आपको असर दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें