फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसिडिटी को जड़ से खत्म कर देंगे गजब के ये 5 उपाय

Thu, 19 Jul 2018 04:09 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनियमित और अनियंत्रित खान-पान की वजह से आजकल लोग एसीडिटी और पेट संबंधी कई बीमारियों की शिकायत करते रहते हैं।अगर आप भी पेट की गड़बड़ी से अक्येसर परेशान रहते हैं तो किचन में मौजूद ये आसान उपाय आपको तुरंत राहत पहुंचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
सौंफ
ज्यादातर लोग सौंफ को एक अच्छे माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड और प्लामेटिक एसिड की वजह से ये एक बेहतरीन एंटी-अल्सर भी है। जब कभी आपको एसीडिटी जैसा कुछ महसूस हो तो रात को थोड़ी सी सौंफ पानी में डालकर रख दें। इसके बाद अगली सुबह इस पानी को पिए लें। ऐसा करने से एसीडिटी में राहत मिलती है।
विज्ञापन

3 of 6
लौंग
लौंग
रसोई के मसालों में से एक लौंग भी एसीडिटी की छुट्टी करने का एक बेहतरीन तरीका है। लौंग खाने से जो लार बनती है वो खाना हजम करने में मददगार होती है। जब कभी एसीडिटी महसूस हो तो कुछ लौंग मुंह में डालकर हल्के-हल्के से चबाएं। ऐसा करने से कुछ ही देर में आराम आ जाएगा।

4 of 6
इलायची
इलायची
इलायची की तासीर ठंडी होती है इसलिए एसीडिटी के समय ये राहत दिलाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए दो या तीन इलाइची को पीसकर पानी में उबाल लें। ठंडा होने के बाद इस पानी को पीएं, जल्द राहत मिलेगी।
विज्ञापन

5 of 6
पुदीना
पुदीना एसीडिटी के लिए एक रामबाण दवा है। इससे पेट संबंधी हर बीमारी में आराम मिलता है। ये एसीडिटी से निजात दिलाकर पेट में ठंडक का अहसास करवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tulsi
तुलसी
तुलसी भले ही आपकी रसोई का हिस्सा न हो लेकिन आपके घर के आंगन का एक अहम हिस्सा जरूरी होती है।खास बात यह है कि इसके पत्ते एसीडिटी से तुरंत राहत पहुंचाते हैं।इसके पत्ते पेट में  एसिड के प्रभाव को कम करके पेट में गैस को बनने से रोकते हैं।इसके लिए खाना खाने के बाद तुलसी के पत्ते चबाएं।ऐसा करने से एसीडिटी झट से दूर होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें