आपके सोने के दौरान भी आपका शरीर कैलोरी बर्न कर रहा होता है। इन टिप्स का इस्तेमाल करके आप सोते समय भी ज्यादा से ज्यादा वजन कम कर सकते है।
आगे की स्लाइड्स में जानिए कौन से हैं वो ट्रिक्स
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
दिन के समय कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें और रात के समय इसका इस्तेमाल करने से बचें। इससे सोते समय आपके खून में इंसुलिन का स्तर कम होगा और शरीर ऊर्जा की पूर्ति के लिए फैट का इस्तेमाल करने लगेगा।
विज्ञापन
3 of 5
शाम के समय जब भी आप भूख का अनुभव करें तो ऐसी चीजों का इस्तेमाल करें जिसमें प्रोटीन की अच्छी मात्रा हो। आप अंडे, दाल हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। प्रोटीन आपके शरीर को रिलेक्स करता है और अच्छी नींद लाने में कारगर होता है। इतना ही नहीं ये सोने के दौरान ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मददगार भी होता है।
4 of 5
एक बात जो सबसे जरूरी है वो ये है कि सोने के दौरान आपके कमरे में अंधेरा जरूर होना चाहिए। इससे आपके शरीर से मेलाटोनिन नाम का हॉर्मोन निकलता है। ये शरीर में ब्राउन फैट का निर्माण करता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखता है।
शरीर में पानी की कमी बिलकुल भी न होने दें। पानी की कमी से भी आप मोटापे के शिकार बनते हैं क्योंकि पानी आपके शरीर के सही तरह से काम करने के लिए जरूरी होता है। ये कैलोरी बर्न करने में भी सहायक होता है।