फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलर्जी होने पर ट्राई करें सेब का ये नुस्खा, पुदीना भी दिलाएगा आराम

Thu, 16 Mar 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
1 of 6
एलर्जी
आजकल के समय में प्रदूषण इतना बढ़ गया है कि लोग किसी ना किसी तरह की एलर्जी का शिकार बन रहे हैं। सबसे ज्यादा धूल-मिट्टी की वजह से लोगों में ये परेशानी देखी जाती है। अगर आप भी एलर्जी से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके काम के हो सकते हैं।
विज्ञापन

एलर्जी होने पर ट्राई करें सेब का ये नुस्खा, पुदीना भी दिलाएगा आराम

2 of 6
एलर्जी
पुदीने की चाय

पुदीने में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो एलर्जी में सहायक हैं। इसके लिए आप पुदीने की चाय बनाकर पी सकते हैं। पुदीने की चाय बनाने के लिए इसकी पत्तियों को सुखाकर पानी में उबालें और ठंडा होने पर इसे पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन

एलर्जी होने पर ट्राई करें सेब का ये नुस्खा, पुदीना भी दिलाएगा आराम

3 of 6
एलर्जी
स्टीम

एलर्जी होने पर स्टीम लेना काफी कारगर होता है। एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और हल्का ठंडा होने पर स्टीम लें। इससे आपकी नाक में फंसे कण निकल जाते हैं और आपको आराम मिलता है।

एलर्जी होने पर ट्राई करें सेब का ये नुस्खा, पुदीना भी दिलाएगा आराम

4 of 6
एलर्जी
सेब का सिरका

एप्पल सिडर विनेगर (सेब का सिरका) एलर्जी से राहत पाने का सटीक उपाय है। इसके लिए एक चम्मच सिरके को पानी में मिलाकर पीने से आराम मिलता है। दिन में तीन बार आप इसे पी सकते हैं।
विज्ञापन

एलर्जी होने पर ट्राई करें सेब का ये नुस्खा, पुदीना भी दिलाएगा आराम

5 of 6
एलर्जी
शहद

धूल-मिट्टी से होने वाली एलर्जी से बचने के लिए आप शहद ले सकते हैं। एलर्जी होने पर आपको छींक आती है तो एक चम्मच शहद से आराम मिलेगा। साथ ही एलर्जी की वजह से अगर छाले या रैशेज हो गए हैं तो उस जगह शहद लगाने से वह ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलर्जी होने पर ट्राई करें सेब का ये नुस्खा, पुदीना भी दिलाएगा आराम

6 of 6
एलर्जी
घी

अगर धूल-मिट्टी की वजह से अचानक ही छींक आने लगे तो एक चम्मच घी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। घी से नाक खुल जाती है और अगर कोई कण नाक में फंसा हुआ है तो वह भी साफ हो जाता है। इसके अलावा एलर्जी की वजह से अगर कोई निशान पड़ जाए तो उस जगह घी लगाने से आराम मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें