अगर आप भी बारिश का मजा लेने से सिर्फ इसलिए कतराते हैं क्योंकि इसके पानी में भीगने के बाद आपके बालों में रूसी और हेयर फॉल जैसी समस्याएं होने लगती हैं तो अब टेंशन छोड़ दीजिए और जमकर बारिश की फुहारों का मजा लीजिए। मुंबई के कॉस्मेटिक सर्जरी एंड स्किन इंस्टिट्यूट के एमडी व कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. मोहन थॉमस से जानिए, रूसी के उपचार के प्रभावी उपायों के बारे में।
बालों में रूसी की समस्या इस मौसम में जितनी आम है, उतना ही कठिन है इससे पूरी तरह छुटकारा पाना।स्कैल्प की त्वचा के छोटे-छोटे टुकड़े, जिसे हम रूसी कहते हैं, बालों से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं का सबब हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं आखिर कैसे इस बालों के दुश्मन को दूर भगाया जा सकता है।