फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से लेकर एसिडिटी जैसी तकलीफों से मिनटों में मिलेगा छुटकारा, किचन के ये मसाले दिलाएंगे आराम

Wed, 09 Oct 2019 09:50 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ शरीर के लिए पेट का स्वस्थ होना बहुत महत्वपूर्ण है। लेकिन भागदौड़ वाली जीवनशैली और समय की कमी के वजह से हम अकसर बाहर के खाने पर निर्भर हो गए हैं। इस वजह से ज्यादातर लोगों में पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रहा है। ऐसिडिटी, कब्ज, हार्टबर्न, पेट दर्द जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों होना तो आजकल आम बात हो गया है। अगर आप भी कुछ ऐसी समस्याओं से परेशान हैं तो कुछ आसानी से मिलने वाले घरेलू चीजों का सेवन कर अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त रख सकते हैं। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अजवायन
पेट से जुड़ी समस्याओं में अजवाइन का सेवन बहुत फायदेमंद है। अगर आपको ऐसिडिटी या गैस की समस्या है तो आप अजवाइन जरूर खाएं। अजवाइन पेट में मौजूद हानिकारक तत्वों को खत्म करती है। इसके अलावा अजवाइन में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। इसके सेवन से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। अगर आप किसी दिन ज्यादा तेल-मसाले वाली चीजें खा लिए हैं तो उस दिन अजवाइन का सेवन जरूर करें। आपको जब भी पेट में कुछ समस्या लगे तो एक छोटा चम्मच साबुत अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक या सेंधा नमक मिलाकर खा लें और आधा गिलास पानी पी लें। ऐसा करने से आपको बहुत आराम मिलेगा।
विज्ञापन

3 of 5
हींग
खाने में जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए हींग का खूब उपयोग होता है। हींग की सुगंध पाचन के लिए बहुत फायदेमंद है। हींग के सेवन करने से एंजाइम सही मात्रा में निकलता है जिससे पाचन तंत्र सही रहता है। इसके अलावा हींग लिवर को भी मजबूत करता है। पेट दर्द या गैस से जुड़ी समस्या होने पर आप हींग को साबूत भी खा सकते हैं। साबूत हींग खाने के लिए आप एक चावल के दाने की मात्रा में हींग लें और इसे खाकर एक गिलास नॉर्मल या गुनगुना पानी पी लें। छोटे बच्चों के नाभि के ऊपर हींग लगाने से उन्हें गैस का समस्या नहीं होती है।

4 of 5
सौंफ
ऐसिडिटी की समस्या होने पर सौंफ का सेवन करने से राहत मिलती है। आपको जब भी ऐसी कोई समस्या हो तो आप एक बड़ा चम्मच सौंफ 2 कप पानी में उबाल लें और इस मिश्रण को दिन में दो-तीन बार लें। इस उबले पानी से छोटी और बड़ी आंत दोनो को फायदा होता है। साधरण तौर पर खाना खाने के बाद एक छोटा चम्मच सौफ लेना भी फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लौंग
लौंग पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है। लौंग का इस्तेमाल तो मसालों में होता ही है लेकिन इसके अलावा खाना खाने के कुछ देर बाद एक या दो लौंग के खाने से पाचन आसान हो जाता है। लौंग के सेवन से पेट साफ रहता है। लौंग खाने से मसूड़े मजबूत होते हैं, जिससे खाना चबाना आसान होता है और पेट ठीक रहता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें