फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lifestyle Hacks: घर की ये 7 चीजें तुरंत बदलें, सही समय पर नहीं हटाया तो पड़ेगा भारी

Mon, 23 Feb 2026 12:31 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Hygiene Tips: आइए जानें ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें बदलते रहना चाहिए। साथ ही जानिए घर की रोजमर्रा की चीजों को कितने समय में बदलना चाहिए और क्यों।

विज्ञापन
1 of 8
रोजमर्रा की इन चीजों को बदलते रहना चाहिए - फोटो : Istock

Daily Use Items Replacement Guide: हम अपने घर को साफ-सुथरा रखने के लिए रोज झाड़ू-पोंछा तो करते हैं, लेकिन कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम समय पर बदलना या साफ करना भूल जाते हैं। यही लापरवाही धीरे-धीरे बैक्टीरिया, एलर्जी और बीमारियों की वजह बन सकती है।

रोजमर्रा की चीजें जितनी जरूरी है, उतना ही जरूरी है उन्हें एक समय के बाद बदलना। लेकिन आम घरों में अक्सर कोई सामान तब बदला जाता है, जब वह टूट जाए या बेकार हो जाए। लेकिन स्वास्थ्य के नजरिए से समय पर बदलाव करना ही समझदारी है। छोटी-छोटी आदतें आपको और आपके परिवार को कई बीमारियों से बचा सकती हैं।

आइए जानें ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिन्हें बदलते रहना चाहिए। साथ ही जानिए घर की रोजमर्रा की चीजों को कितने समय में बदलना चाहिए और क्यों।

विज्ञापन

2 of 8
Footwear - फोटो : iStock

घर की चप्पल

कब बदलें?- घर की चप्पलें हर 3 महीने में बदलनी चाहिए।

क्यों बदलें?

  • घर की चप्पल में धूल, पसीना और फंगस जमा हो जाता है।

  • लगातार इस्तेमाल से इसकी ग्रिप कमजोर हो जाती है, जिससे फिसलने का खतरा बढ़ता है।

  • गंदगी पैरों के जरिए पूरे घर में फैल सकती है।

खासकर अगर घर में छोटे बच्चे या बुजुर्ग हैं तो चप्पल समय पर बदलना जरूरी है।

 

विज्ञापन

3 of 8
टूथब्रश - फोटो : istock

टूथब्रश

कब बदलें? - हर 3 महीने में बदलें

क्यों बदलें?

  • 3 महीने बाद ब्रिसल्स घिस जाते हैं और दांत ठीक से साफ नहीं होते।

  • गीले ब्रश में बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

  • सर्दी-खांसी या वायरल के बाद तो ब्रश तुरंत बदलना चाहिए।

4 of 8
किचन स्पंज - फोटो : Instagram

किचन स्पंज

कब बदलें?- हर 1.5 हफ्ते या 10-15 दिन में बदलें

क्यों बदलें?

  • यह घर की सबसे ज्यादा बैक्टीरिया वाली चीजों में से एक है।

  • गीला वातावरण बैक्टीरिया को तेजी से बढ़ाता है।

  • पुराने स्पंज से बर्तन साफ करने की बजाय और गंदे हो सकते हैं।

हर 2-3 दिन में इसे गर्म पानी या नमक के पानी से साफ जरूर करें।

विज्ञापन

5 of 8
तकिया हर साल बदलें - फोटो : Adobe Stock

तकिया

कब बदलें?- हर एक साल में बदलें

क्यों बदलें?

  • तकिए में डेड स्किन, पसीना और डस्ट माइट्स जमा होते रहते हैं।

  • पुराना तकिया गर्दन और पीठ दर्द का कारण बन सकता है।

  • एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

6 of 8
चादर हर हफ्ते धोएं - फोटो : Adobe Stock

बेड शीट

कब बदलें?- हर हफ्ते धोएं

क्यों बदलें?

  • पसीना, त्वचा के कण और धूल रोज जमा होते हैं।

  • हफ्ते में कम से कम एक बार गर्म पानी से धोना जरूरी है।

  • साफ चादर से नींद की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

 

विज्ञापन

7 of 8
पानी की बोतल को बदलते रहना चाहिए - फोटो : Adobe Stock

पानी की बोतल

कब बदलें? - हर एक साल में बदलें

क्यों बदलें?

  • प्लास्टिक बोतल में समय के साथ माइक्रो-क्रैक्स बन जाते हैं।

  • इन दरारों में बैक्टीरिया पनप सकते हैं।

  • स्टील या ग्लास बोतल बेहतर विकल्प हो सकती है।

 

विज्ञापन

8 of 8
अंडर वियर को 6 महीने के बाद बदल देना चाहिए - फोटो : Adobe stock

अंडरवियर

कब बदलें? हर 6 से 12 महीने में बदलें

क्यों बदलें?

  • लगातार धुलाई से कपड़ा कमजोर हो जाता है।

  • बैक्टीरिया और फंगस का खतरा बढ़ सकता है।

  • व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए समय पर बदलना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें