पर्दे
- फोटो : Instagram
ज्यामितीय पैटर्न
ज्यामितीय पैटर्न ऐसी डिजाइन होती है, जिसमें कई तरह के आकार होते हैं, जैसे कि वृत्त, वर्ग, त्रिभुज और अन्य नियमित आकृतियां, जो दोहरावदार और सममित तरीके से बनी होती हैं। ज्यामितीय डिजाइनों के पर्दे नीरस जगह में भी लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रहते हैं। ज्यामितीय पैटर्न के पर्दे सजावट में चार चांद जोड़ते हैं। आप कमरे को आधुनिक रूप देने के लिए ज्यामितीय पैटर्न के परदे लगा सकती हैं।
लेयर्ड डिजाइन
आप अपने घर को राज महल वाला लुक देना चाहती है तो घर में लेयर्ड परदे जरूर लगाएं। इससे आप घर को नया लुक देने में सफल रहेंगी। आप इनको अपने लिविंग एरिया में लगाएं, जिससे ये घर में आने वाले मेहमान का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। लेयर्ड पैटर्न के पर्दों को आप खिड़कियों पर भी लगा सकती हैं, जिससे घर को आकर्षक लुक मिलेगा।