फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decor: दीवारों का सूनापन होगा खत्म, इस तरह करें सजावट

Sat, 22 Feb 2025 05:57 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

 दीवारें खाली हों तो सूना-सा लगता है। सजा लें तो अपना-सा लगता है। लेकिन सजाने से पहले एक योजना जरूर बना लें।
विज्ञापन
1 of 5
वाल डिजाइन - फोटो : instagram
रेणु फ्रांसिस

घर को खूबसूरत दिखाने के लिए आपके पास ले-देकर सोफे, परदे और होम डेकोर आइटम आदि ही होते हैं। दीवारों को भी आप एक घड़ी या खूबसूरत से दो-चार फ्रेम से सजा देती हैं, लेकिन आजकल बाजार में बेहद खूबसूरत मेटल और लकड़ी के वॉल आइटम तथा वॉल प्लेट आसानी से मिल रहे हैं। साथ ही पीओपी से बना मून सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। ऐसे में क्यों न आप भी अपने घर को इन से सजा दें और बना दें सबसे एलिगेंट।

पीओपी से बना मून

पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से बना मून घर की दीवारों या छत को आकर्षक बना सकता है। आप चाहें तो इंटरनेट की मदद से इसे खुद बना सकती हैं या किसी प्रोफेशनल से बनवा सकती हैं। पीओपी से बना मून  देखने में आकर्षक लगता है, साथ ही शांति बढ़ता  है। यह आज के समय में कला का एक आकर्षक रूप है, जो घर की सजावट को विशेष बनाता है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सिल्हुट वाॅल डिजाइन - फोटो : instagram
सिल्हूट दीवार कला 

यह कला कारीगरी और आधुनिक डिजाइन का बेहतरीन मिश्रण है, जिसमें मेटल और लकड़ी से बनी, कटी हुई आकृतियां दीवारों पर लगाई जाती हैं। ये सिल्हूट्स किसी भी कमरे में एक शानदार और कलात्मक दृश्य प्रस्तुत करती हैं। प्राकृतिक दृश्यों, जानवरों या सांस्कृतिक प्रतीकों के रूप में यह कला लोगों को खूब भा रही है। मेटल की मजबूती और विभिन्न रंगों के संयोजन की इस कला से घर की सजावट और भी ज्यादा खूबसूरत तथा विशिष्ट बन जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
रेट्रो लुक मिरर  - फोटो : instagram
रेट्रो लुक मिरर 

मेटल फ्रेम के दर्पण की चमकदार सतह और डिजाइन घर की दीवारों पर एक आकर्षक और परिष्कृत प्रभाव छोड़ती है। मेटल का फ्रेम फिर चाहे वह गोल्ड, सिल्वर या काले रंग में हो, घर को क्लासी बना देता है। इन दर्पणों के डिजाइन सादे से लेकर जटिल आकार में मिल जाते हैं, जो हर तरह के इंटीरियर के साथ खूबसूरती से मेल खाते हैं।

4 of 5
घड़ी - फोटो : instagram
खूबसूरत दीवार घड़ियां 

दीवार घड़ियां घर के इंटीरियर को एक नई शैली प्रदान करती हैं। फिर अगर ये मेटल और लकड़ी के विभिन्न रंग तथा डिजाइन में मौजूद हो तो घर के वातावरण को और अधिक निखार देती हैं। इन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये मजबूत और टिकाऊ होती हैं।

यूनिक डिजाइनों के शेल्फ 

किताबों से लेकर शोपीस जैसी वस्तुओं को रखने के लिए एक शेल्फ जरूरी होता है। शेल्फ में आप चाहें तो अपनी पसंद के स्टैचू या परिवार की तस्वीरें रख सकती हैं। दीवार में लगा यह शेल्फ कमरे की सजावट में दोगुनी खूबसूरती जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
wall candle holder - फोटो : Instagram
वॉल कैंडल होल्डर 

दीवार पर लगाए जाने वाले कैंडल स्टैंड घर में शांति और सौंदर्य का माहौल बनाते हैं। मोमबत्तियों की मद्धम रोशनी जब इन स्टैंड्स के माध्यम से घर के वातावरण में बिखरती है तो माहौल को आरामदायक बना देती है। आप इन स्टैंड्स को घर के हर कमरे, जैसे कि लिविंग रूम या बेड रूम में लगा सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें