फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Decor: पुरानी चीजों के उपयोग से घर को दें नया लुक, इस तरह करें मनमोहक सजावट

Mon, 26 Feb 2024 04:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Home Decor - फोटो : istock
रेणु फ्रांसिस

सजावटी चीजों को गलत ढंग से सजाने पर घर छोटा और भरा-भरा सा लगता है। ऐसे में छोटी-छोटी चीजों से भी आप घर को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। घर में हम सबसे ज्यादा समय बिताते हैं, इसलिए घर की सजावट ऐसी होनी चाहिए, जिससे हमें आराम और सुकून मिले। इसके लिए बदलाव जरूरी है। कभी-कभी छोटे डेकोरेटिव आइटम भी घर या आपके कमरे को सुंदर बना देते हैं। आप पुरानी चीजों को रिसाइकल करके सजावट में इस्तेमाल कर सकती हैं। सजावट के ऐसे ही कुछ नए ट्रेंड्स आपके घर को शानदार और क्लासी लुक देते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Home Decor - फोटो : Social Media
जगह-जगह आपके विचार

घर को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए आप दीवारों पर मोटिवेशनल विचार लिखवा सकती हैं या उनको चित्र का रूप देकर लगा सकती हैं। आप कुशन कवर या टेबल क्लॉथ पर भी सकारात्मक विचार लिखवा सकती हैं। नया लुक देने के लिए घर के एक हिस्से की दीवार को ब्लैकबोर्ड की तरह पेंट करा सकती हैं और रोज नए-नए विचारों को लिख सकती हैं। जब भी कोई मेहमान आपके घर आएगा तो वह इन विचारों को जरूर पड़ेगा और आपकी तारीफ करेगा।

थ्रीडी पेंटिंग

आजकल थ्री डी पेंटिंग लगाने का चलन है। आप लैंप, किचन एसेसरीज, आर्टवर्क और वॉल फीचर वाली थ्री डी प्रिंटिंग लगा सकती हैं। ये पेंटिंग एक अलग दुनिया का अहसास कराती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
home decor - फोटो : pixa
जूट के गलीचे

आजकल जूट के गलीचों को बिछाने का चलन काफी तेजी से चल रहा है। आप इसे लिविंग रूम या अन्य कमरों में बिछा सकती हैं। ये गलीचे काफी टिकाऊ और मजबूत होते हैं। जूट का गलीचा थोड़ा ट्रेंडी होने के साथ-साथ घर को क्लासिक लुक भी देता है।

धातु के आइटम

कई धातुओं को मिलाकर आप इंटीरियर को खूबसूरत लुक दे सकती हैं, जैसे- पीतल की कैंडलस्टिक से लेकर चांदी की पत्ती वाली कॉफी टेबल, मेटल का बना फूलदान, जिसमें आप छोटा पौधा लगाकर लिविंग रूम में रख सकती हैं। आप मेटल की फिटिंग और चेन्स की लटकन से भी सजावट कर सकती हैं। चेन में धातु से बनी मूर्ति लटका सकती हैं।

4 of 5
Home Decor - फोटो : Istock
वुडन फर्नीचर

वुडन फर्नीचर घर को आकर्षक बना देते हैं, जैसे कि स्टाइलिश चेयर्स और खूबसूरत डिजाइन वाली डाइनिंग टेबल, सोफा और यूनिक बेड।
 
बाथरूम में कालीन

आप बाथरूम में कालीन बिछाकर घर की साज-सज्जा को मॉडर्न लुक दे सकती हैं। सुबह जब आप बाथरूम में जाएंगी तो पैरों में नर्म और खूबसूरत डिजाइन का स्पर्श आपके मन को रोमांचित कर देगा और आपका मन पूरे दिन खुश रहेगा। कालीन युक्त बाथरूम आपके घर को क्लासी लुक देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Home Decor - फोटो : Social Media
कागज से सजाएं घर

पुराने कागज से वस्तुएं बनाकर आप घर को सजा सकती हैं। मसलन, रंगीन कागज से आप पेन स्टैंड, वॉल हैंगिंग, टोकरियां, बैग बना सकती हैं। इन खूबसूरत वस्तुओं से आपके घर की साज-सज्जा में चार-चांद लग जाएंगे।

मोरक्को डिजाइन

जेलिज टाइल्स को भी आप घर की साज-सज्जा में शामिल कर सकती हैं। इस ट्रेंड में छोटे, रंगीन टाइल्स का उपयोग होता है। इनका उपयोग फर्श, दीवारों और फर्नीचर में किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें