फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2024: खरीद रहे हैं होली के लिए रंग तो रखें इन बातों का ध्यान, नहीं तो त्योहार हो जाएगा खराब

Fri, 22 Mar 2024 05:51 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
holi 2024 - फोटो : istock

Holi 2024: होली का त्योहार इस वर्ष 25 मार्च को मनाया जा रहा है। एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन है। होली का नाम आते ही आंखों के सामने कई तरह के रंग दिखने लगते हैं। रंग बिरंगे चेहरे, पिचकारी लिए बच्चे और अबीर गुलाल एक दूसरे के गाल पर लगाते दोस्त-रिश्तेदार। यही तो होली का एक अन्य अर्थ भी है। बच्चों से लेकर बड़े तक होली को लेकर उत्साहित रहते हैं। बाजार में तरह-तरह के रंग, अबीर गुलाल बिकना शुरू हो गए हैं। होली में रंगों की मांग बढ़ने पर कई तरह के केमिकल युक्त रंग बाजार में मिलने लगते हैं। प्राकृतिक रंग त्वचा की सेहत को बिगड़ने नहीं देते, जबकि केमिकल मिले रंग या नकली रंग त्वचा पर रिएक्शन करते हैं। जिससे खुजली, जलन समेत कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। होली पर रंग खरीदते समय ध्यान रखें कि वह प्राकृतिक और मिलावटी न हो। यहां असली और नकली रंग की पहचान के तरीके बताए गए हैं, रंग खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखें। 

विज्ञापन

2 of 5
Holi 2024 - फोटो : अमर उजाला
पैकेजिंग की जांच करें 

होली के लिए रंग खरीद रहे हैं तो पैकेट वाले रंग की पैकेजिंग की जांच अच्छे से कर लें। पैकेजिंग में सामग्रियों का विवरण दिया होगा, जिसे ध्यान से पढ़ें। अगर रंगों को बनाने में गुलाब, हल्दी जैसी सामग्री का उपयोग किया गया है जो समझ जाएं कि यह प्राकृतिक रंग है। अगर रंग बनाने की सामग्री में केमिकल का उपयोग हुआ है तो रंग बिल्कुल न खरीदें।
विज्ञापन

3 of 5
होली 2024 - फोटो : amar ujala
जांचें एक्सपायरी डेट

रंग बनाने की सामग्री की जांच करने के साथ ही पैकेजिंग में उनकी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपायरी डेट दी होती है। रंग खरीदते समय उसकी एक्सपायरी डेट जरूर चेक कर लें। नेचुरल रंगों में प्राकृतिक चीजों का उपयोग होने के कारण उसकी एक्सपायरी डेट 6-7 महीने की ही होती है। 

4 of 5
होली 2024 - फोटो : Istock
लैब टेस्ट सर्टिफिकेट

रंगों की पैकेजिंग पर लैब टेस्ट सर्टिफिकेट नंबर लिखा रहता है। ऑर्गेनिक कलर्स बनाने वाले निर्माता रंगों की जांच के बाद उसके पैकेट पर लैब टेस्ट सर्टिफिकेट नंबर दर्ज कराते हैं। रंग खरीदते समय आप इस नंबर की जांच कर लें। अगर नंबर न लिखा हो तो रंग न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Holi - फोटो : iStock
असली और नकली रंग की पहचान कैसे करें

होली के रंग खरीदते समय असली और नकली रंग की पहचान कर लें। प्राकृतिक रंगों में चमक कम होती है और केमिकल युक्त रंगों में स्पार्कल होता है, इससे वह चमकीले दिखते हैं। चमचमाहट वाले रंग न खरीदें।

रंग खरीदते समय उसे छूकर देखें, कई बार कांच को पीसकर रंग में मिला दिया जाता है, जिससे वह चमकदार दिखते हैं, ऐसे रंग त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें