Holi 2023: भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली आने वाली है। होली हिंदुओं का सबसे खास त्योहार है, जिसे रंगों के साथ मनाया जाता है। रंग का लोगों के जीवन में खास महत्व है। रंगों के बिना जीवन नीरस हो जाता है। वहीं रंगों के साथ दुनिया में बेहद खूबसूरत लगती है। प्रकृति भी अलग अलग रंगों से सजी है, जैसे आसमान की नीला रंग, बादलों को कुछ- कुछ सफेद और काला रंग, पेड़ पौधों की हरियाली का रंग, जमीन का गेरुआ रंग और इसी तरह प्रकृति में हमारे आसपास कई तरह के रंग हैं। यह रंग हमारी आंखों को सुकून पहुंचाते हैं, तो वहीं जीवन में उमंग, प्यार और खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इन्हीं रंगों को जीवन की खुशहाली का प्रतीक मानकर होली के मौके पर लोग विभिन्न तरह के रंग एक दूसरे को लगाते हैं और गले मिलकर होली मनाते हैं। अगर आप भी रंगों की होली खेलते हैं तो अपने किसी करीबी या प्रियजन को रंग लगाते समय क्या आप किसी खास रंग के गुलाल का उपयोग करते हैं? आइए जानते हैं होली के हर रंग का महत्व और दोस्तों, परिजनों व करीबियों को कौन सा रंग लगाया जा सकता है?