फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2023: होली के हर रंग का होता है खास महत्व, जानें बच्चों और बड़ों को किस रंग का गुलाल लगाना चाहिए

Wed, 08 Mar 2023 09:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
होली 2023 - फोटो : Istock
Holi 2023: भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक होली आने वाली है। होली हिंदुओं का सबसे खास त्योहार है, जिसे रंगों के साथ मनाया जाता है। रंग का लोगों के जीवन में खास महत्व है। रंगों के बिना जीवन नीरस हो जाता है। वहीं रंगों के साथ दुनिया में बेहद खूबसूरत लगती है। प्रकृति भी अलग अलग रंगों से सजी है, जैसे आसमान की नीला रंग, बादलों को कुछ- कुछ सफेद और काला रंग, पेड़ पौधों की हरियाली का रंग, जमीन का गेरुआ रंग और इसी तरह प्रकृति में हमारे आसपास कई तरह के रंग हैं। यह रंग हमारी आंखों को सुकून पहुंचाते हैं, तो वहीं जीवन में उमंग, प्यार और खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इन्हीं रंगों को जीवन की खुशहाली का प्रतीक मानकर होली के मौके पर लोग विभिन्न तरह के रंग एक दूसरे को लगाते हैं और गले मिलकर होली मनाते हैं। अगर आप भी रंगों की होली खेलते हैं तो अपने किसी करीबी या प्रियजन को रंग लगाते समय क्या आप किसी खास रंग के गुलाल का उपयोग करते हैं? आइए जानते हैं होली के हर रंग का महत्व और दोस्तों, परिजनों व करीबियों को कौन सा रंग लगाया जा सकता है?
 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों और युवाओं पर खिलेगा लाल रंग - फोटो : istock
लाल रंग

लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना जाता है। हालांकि होली में लाल रंग का गुलाल जोश और ऊर्जा को जाहिर करता है। होली के मौके पर अक्सर लोग लाल रंग के गुलाल का सबसे अधिक उपयोग करते हैं। आप लाल रंग का गुलाल बच्चों और युवाओं को लगा सकते हैं। यह रंग उनकी ऊर्जा, जज्बे और जोश को दर्शाता है और उनके चेहरे की सुंदरता को बढ़ाता है।
विज्ञापन

3 of 5
बड़ों को लगाएं हरे रंग का गुलाल - फोटो : अमर उजाला
हरा रंग

प्रकृति की सुंदरता को बढ़ाने वाली हरियाली हरे रंग से आती है। होली के मौके पर आप हरा रंग अपनों से बड़ों को लगा सकते हैं। होली के हरे रंग का मतलब शीतलता, सुकून और सकारात्मकता है। यह रंग आंखों में चुभता नहीं और चेहरे पर खिलकर आता है।

4 of 5
होली में दोस्तों को लगाएं नारंगी रंग - फोटो : Istock
नारंगी

होली के मौके पर लोग नारंगी रंग का उपयोग भी करते हैं। नारंगी रंग खुशियों, मिलनसारिता और खुशहाली का प्रतीक होता है। आप अपने दोस्तों, करीबियों और परिजनों को लगा सकते हैं। नारंगी रंग उन के आकर्षण को बढ़ाएगा और आपके निर्मल मन को जाहिर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होली में भगवान को लगाएं पीला रंग - फोटो : अमर उजाला
पीला

पीले रंग का गुलाल बेहद खूबसूरत लगता है। पीला रंग सुंदरता, पूजा और सम्मान का प्रतीक है। लड़कियों के चेहरे पर पीला रंग काकी आकर्षक लगता है। इसलिए बहनों को, महिला दोस्तों को या घर की महिलाओं को पीले रंग का गुलाल लगा सकते हैं। इसके अलावा पूजा पाठ में पीले रंग को शुभ माना जाता है। होली के मौके पर कई लोग पूर्णिमा तिथि पर कथा या पूजा पाठ करते हैं, जिसके बाद भगवान को रंग लगाकर होली खेलते हैं। भगवान के चरणों में आप पीला रंग अर्पित कर होली मनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें