फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2019:इन 5 घरेलू तरीकों से छुड़ाएं होली का रंग, नहीं होगा स्किन को कोई खतरा

Thu, 21 Mar 2019 06:17 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
होली - फोटो : amar ujala
होली के दिन रंग-गुलाल के साथ सभी को मस्ती करना अच्छा लगता है। होली के भरपूर मस्ती के बाद  लोगों को अपने चेहरे से रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप अपनी त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए, रंगों को छुड़ाने का कुछ आसान उपाय अपनाएं जिसे आपके चेहरे पर लगे रंग तुरंत साफ हो जाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
banana - फोटो : social media
केला मैश कर लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर मलकर छोड़ दें और सूखने के बाद हल्के पानी की छीटे मारकर इसे स्क्रब करें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा की नमीं भी नहीं खोएगी।
विज्ञापन

3 of 5
besan - फोटो : file photo
बेसन में नींबू का रस व मलाई डालकर पेस्ट बनाएं और त्वचा पर स्क्रब की तरह इसकी मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा पर निखार भी आएगा।

4 of 5
होली - फोटो : file photo
आटा छानने के बाद जो चोकर निकलता है या जौ के आते में दूध मिलाकर त्वचा पर मलें। इससे रंग आसानी से निकल जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मसूर दाल
मसूर की दाल को रात भर भिगोकर रखें और पीसकर उसमें दूध मिलाएं। इस पैक को त्वचा पर लगाकर छोड़ दें और फिर हल्के गर्म पानी के साथ स्क्रब करें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें