फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस 2024: दोस्तों और परिजनों को इन संदेशों के जरिए दें हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

Sat, 14 Sep 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसे में इस हिंदी दिवस के मौके पर सभी हिंदी भाषी लोगों के साथ हिंदी दिवस का जश्न शुभकामनाओं के जरिए मनाएं। वहीं जो लोग हिंदी से दूर होते जा रहे हैं, उन्हें भी हिंदी के इन सुंदर संदेशों के जरिए महसूस कराएं कि हिंदी बोलना या समझना गर्व की बात है।
 
विज्ञापन
1 of 6
हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
Hindi Diwas 2024 Wishes: आज यानी 14 सितंबर 2024 को "राष्ट्रीय हिंदी दिवस' मनाया जा रहा है। हिंदी महज एक भाषा नहीं है, बल्कि भारतवासियों की पहचान हैं। स्वदेश से दूर किसी विदेशी गंतव्य पर जब किसी हिंदी भाषी से मुलाकात हो जाती है तो अपने आप ही एहसास हो जाता है कि इन अनजान शख्स का नाता भारत से है। यह भारतीयों को जोड़ने वाली भाषा है। 

2011 के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 122 भाषाएं हैं जो बोली और समझी जाती हैं। हालांकि भारतीय संविधान में कुल 22 भाषाओं को ही मान्यता दी गई है। लेकिन देश में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा हिंदी है। यह देश की आधिकारिक भाषाओं में से एक है। दुनिया में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में हिंदी का भी नाम शामिल है, जो कि तीसरे स्थान पर है। 

हिंदी के इतने समृद्ध होने के कारण आज के दिन को एक जश्न की तरह मनाया जाना चाहिए। हालांकि हिंदी दिवस मनाने की एक वजह देश-दुनिया में हिंदी का प्रचार-प्रसार भी है। युवा वर्ग जो अंग्रेजी भाषा की ओर आकर्षित हो रहे हैं, उन्हें हिंदी के महत्व और उपयोगिता से अवगत कराना भी है। 

ऐसे में इस हिंदी दिवस के मौके पर सभी हिंदी भाषी लोगों के साथ हिंदी दिवस का जश्न शुभकामनाओं के जरिए मनाएं। वहीं जो लोग हिंदी से दूर होते जा रहे हैं, उन्हें भी हिंदी के इन सुंदर संदेशों के जरिए महसूस कराएं कि हिंदी बोलना या समझना गर्व की बात है।
  
विज्ञापन

2 of 6
हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala
हिंदी सिर्फ हमारी भाषा नहीं,
हमारी पहचान भी है।
तो आइए हिंदी बोलें,
हिंदी सीखें और हिंदी सिखाएं।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 6
हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

4 of 6
हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 6
हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश - फोटो : Amar Ujala

विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें