Hindi Diwas 2024 Wishes In Hindi: भारत की पहचान हिंदी है। हम हिंदुस्तानी है, जहां अधिकतर भारतीयों की भाषा, बोली या जुबां हिंदी है। हिंदी का महत्व इतना अधिक है कि उसे आने वाली पीढ़ियों और दुनियाभर में प्रचारित करने के लिए हिंदी दिवस के तौर पर एक खास दिन मनाया जाता है। वैसे तो साल में दो बार हिंदी दिवस मनाते हैं। एक 10 जनवरी, जिसे वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के तौर पर मनाते हैं और दूसरा सितंबर माह में राष्ट्रीय हिंदी दिवस।
सितंबर का महीना है और हिंदी दिवस को मनाने के लिए हिंदी भाषियों में उत्सुकता भी है। 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जो हिंदी भाषा के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देते हैं। हालांकि हर एक हिंदी भाषी का भी कर्तव्य है कि वह देश की राजभाषा को सम्मानित करें और हिंदी भाषी होने को लेकर खुद पर गर्व करें। साथ ही हिंदी के महत्व, इस की उपयोगिता और समाज में इसके स्थान के बारे में सबको बताएं।
यहां हिंदी दिवस के सुंदर संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे पढ़कर आपको हिंदी पर गर्व महसूस होगा। हिंदी दिवस के मौके पर अपने प्रियजनों को भेजकर आप हिंदी के प्रति अपने लगाव को बतला सकते हैं, साथ ही सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं भेजकर गर्व महसूस करा सकते हैं।