युवाओं के बीच अंग्रेजी भाषा के प्रति बढ़ते लगाव और हिंदी भाषा की अनदेखी करने की वजह से हिंदी प्रेमी बेहद निराश हैं। यही वजह है कि हर साल देशभर के लोगों को अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति जागरूक करने के लिए हिंदी दिवस मनाया जाता है। हर साल 14 सितंबर को देशभर में हिंदी दिवस मनाया जाता है।आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था । जिसके बाद हर साल 14 सितंबर हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।ऐसे में अपनी मातृभाषा के प्रति प्यार और सम्मान दर्शाते हुए ये अनोखे संदेश एक बार फिर आपको इस भाषा का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेंगे।