टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत आज अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीवी सीरियल्स से बड़े पर्दे तक का सफर तय कर सुशांत आज लाखों दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग के साथ-साथ लोग उनकी फिटनेस के भी फैन बन गए। आज हम आपको बताएंगे फिट रहने के लिए क्या करते हैं सुशांत।
विज्ञापन
2 of 7
sushant
सुशांत को जिम बोरिंग लगता है इसलिए वो हफ्ते में सिर्फ चार दिन ही जिम जाते हैं। इसके अलावा वह अपने आप को फिट रखने के लिए मार्शल आर्ट्स, घुड़सवारी करते हैं और टेनिस खेलते हैं।
विज्ञापन
3 of 7
sushant
मार्शल आर्ट
दिनभर व्यस्त शेड्यूल के बावजूद सुशांत अपनी फिटनेस पर बहुत ज्यादा ध्यान रखते हैं। सुशांत वर्कआउट में मार्शल आर्ट का अभ्यास करना पसंद करते हैं। मार्शल आर्ट का का नियमित अभ्यास करने से यह शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ एक्टिव बने रहने में भी मदद करता है। यह शरीर को लचीला बनाने में भी मदद करता है
4 of 7
sushant
पुल-अप्स
एक्सरसाइज करते वक्त सबसे पहले वार्म-अप के लिए सुशांत पुल-अप्स करते हैं। यह एक्सरसाइज से आपके हाथों, कंधों और कमर को मजबूत बनाने में मदद करती है।
विज्ञापन
5 of 7
sushant
रोलिंग क्रंच
इसके बाद सुशांत अपने एब्स के लिए रोलिंग क्रंच करते हैं। इस एक्सरसाइज में आपको एक रोलर की सहायता से क्रंच करने होते हैं। इसके लिए जमीन पर पेट के बल लेट कर रोलर को पकड़ें और अपना पूरा वजन रोलर और पैरों की उंगलियों पर टिकाकर रोलर को अपने पैर के पास लाएं।
विज्ञापन
6 of 7
sushant
घुड़सवारी
हफ्ते में एक दिन सुशांत घुड़सवारी करते हैं। वह कहते हैं घुड़सवारी उनको फिट रखने के साथ साथ स्टेमिना बढ़ाने और मसल्स को टोन करने में मदद करती हैं।