इस हफ्ते बच्चों के लिए कुछ अलग बनाने का मन है तो आप ब्लैक बीन ब्राउनीज ट्राई कर बच्चों को खुश कर सकते हैं। बच्चे हो या बड़े ब्राउनी सभी को पसंद होती है। तो चलिए जानते हैं घर पर यम्मी ब्लैक बीन ब्राउनीज बनाने की आसान रेसिपी।
ब्लैक बीन ब्राउनीज बनाने के लिए सबसे पहले ओवन को 175 डिग्री पर प्रीहीट करें। अब फूड प्रोसेसर में उबली हुए ब्लैक बीन्स, कोको पाउडर, इंस्टेंट ओट्स, सॉल्ट, शहद, शक्कर, ऑयल, वनीला एक्सट्रेक्ट और बेकिंग पाउडर को मिक्स कर स्मूद ब्लैंड कर लें। अब इसमें थोड़े से चॉकलेट चिप्स डालतक अच्छी तरह मिक्स करें। अब तैयार हुए मिश्रण को एक ग्रीस्ट पैन में निकाल लें। अब इन्हें लगभग 15-18 मिनट तक बेक कर लें। बेक करने के बाद इन्हें सेट करने के लिए रातभर फ्रिज में रखें। सुबह आपकी ब्राउनीज बनकर तैयार है। अब आप इन्हें अपनी पसंद की शेप में काट लें और सर्व करें।