फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप शाकाहारी हैं तो जान लें, ये 5 चीजें जिन्हें आप वेज समझ कर खा रहे हैं वो हकीकत में नॉनवेज है

Mon, 01 Oct 2018 11:14 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अगर आप खुद को शाकाहारी बताते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है।कई बार हम जाने-अनजाने कई ऐसी चीजें खा लेते हैं जो वेज नहीं हकीकत में नॉनवेज होती हैं।ऐसे में आइए जरा इस लिस्ट पर गौर कर लिया जाएं जिन्हें आप शाकाहारी समझ कर खा रहे हैं लेकिन ये शाकाहारी तो बिलकुल भी नहीं हैं। आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करके जानिए आखिर कौन सी हैं वो चीजें
विज्ञापन

2 of 6
सूप-
क्या आपको भी सूप खाना पसंद है? अगर आप इसे शाकाहारी समझ कर खाते हैं तो सावधान हो जाएं। आपका फेवरेट सूप शाकाहारी नहीं है। रेस्टोरेंट्स में इसको बनाने के लिए जिन सॉसेज का इस्तेमाल किया जाता है वो मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से बनता है। तो अगली बार रेस्टोरेंट में सूप ऑर्डर करने से पहले वेटर से जरूर पूछ लें।
विज्ञापन

3 of 6
तेल-
तेल जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है वो दरअसल शाकाहारी नहीं हैं। कुछ तेल जिसमें विटामिन डी के होने का दावा किया जाता है। उसमें लेनोलिन पाया जाता है जो कि भेड़ से बनता है।

4 of 6
वाइट शुगर-
वाइट शुगर को साफ करने की जो प्रक्रिया अपनाई जाती है उसमें नेचुरल कार्बन का इस्तेमाल होता है। क्या आप जानते हैं ये किससे मिलता है। ये बोन चार होता है जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है इसलिए अगर शाकाहारी हैं तो भूलकर भी रिफाइंड शुगर न खरीदें।
विज्ञापन

5 of 6
बियर या वाइन-
शराब को साफ करने के लिए इजिनग्लास का इस्तेमाल किया जाता है जो फिश ब्लेडर से बनता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जैम-
अगर आप भी जैली और जैम खाने के शौकीन हैं तो संभल जाएं। इसमें जिलेटिन होता है और जिलेटिन जानवरों से पाया जाना वाला प्रोडक्ट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें