फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Heart Day: दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये चार खाद्य तेल, खाने में करें इस्तेमाल तो होंगे कई फायदे

Tue, 29 Sep 2020 07:32 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Best cooking oil - फोटो : Pixabay
भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनियमित खानपान के बीच हमें दिल की सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। हमारा हृदय स्वस्थ रहेगा तो हमारा शरीर भी कई बीमारियों से बचा रहेगा। इसलिए अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपनी डाइट सही रखनी होगी, तनाव से बचना होगा, योग को जीवन में शामिल करना होगा। दिल की सेहत के लिए हमारे खानपान में शामिल कुकिंग ऑयल यानी खाद्य तेल का सही होना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि यह हमारे हृदय को प्रभावित करता है। हमें ऐसे कुंकिग ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए, जो हमारे दिल की सेहत के लिए बेहतर और फायदेमंद हो। आइए आपको बताते हैं इस बारे में विस्तार से: 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जैतून का तेल  - फोटो : Pixabay
जैतून का तेल 
  • जैतून का तेल(olive oil) हमारे हृदय को स्वस्थ रखने के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड ज्यादा पाया जाता है। न्यूयॉर्क के नॉर्थवैल हैल्थ सैंड्रा एटलस बास हार्ट अस्पताल में हुए एक शोध के मुताबिक, रोजाना आधे चम्मच से ज्यादा जैतून के तेल के सेवन से कार्डियोवस्कुलर बीमारियों का खतरा 15 फीसदी और कोरोनरी हार्ट डिजीज का खतरा 21 फीसदी कम हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
एवोकाडो तेल 
एवोकाडो तेल का इस्तेमाल करने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। एवोकाडो तेल अपरिष्कृत तेल है, इसलिए इसमें सारे आवश्यक पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। एवोकाडा तेल में विटामिन ई, पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इस कारण यह हमारे हृदय के लिए उत्तम तेल माना जाता है। 

4 of 5
तिल के तेल(Sesame Oil) - फोटो : Pixabay
तिल का तेल 
तिल के तेल(Sesame Oil Benefits) के कई फायदे होते हैं। तिल का तेल खाने के स्वाद को भी बढ़ाता है। इसमें भी पॉलीअनसैचुरेटेड और मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो  शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। आप तिल के तेल का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए करेंगे तो  आपका हृदय स्वस्थ रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलाद - फोटो : Pixabay
अलसी का तेल 
सब्जी बनाने के लिए अलसी के तेल का स्मोकिंग प्वाइंट कम होता है। अलसी के तेल का इस्तेमाल सलाद और स्मूदी में किया जा सकता है। स्वाद हो सकता है आपको ठीक न लगे, लेकिन जब बात दिल की सेहत की है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इस तेल में अल्फा-लिनोलिक एसिड होता है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक हिस्सा है। अलसी के तेल का सेवन करने से आप इंफ्लेमेशन बीमारियों से बच सकते हैं। यह हृदय से संबधित बीमारियों को कम करने में मददगार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें