बुरे आहार अब बीमारी का एक प्रमुख कारण हैं, जो दुनिया भर में होने वाली सभी मौतों में से एक तिहाई मौतों का मुख्य कारण हैं। विश्व खाद्य दिवस को मानाने का मुख्य उद्देश्य सिर्फ हमारे पारंपरिक पकवानों और पाक कला को सराहना ही नहीं बल्कि खाने और स्वास्थ्य से जुड़े इन मुद्दों पर ध्यान देने का एक प्रयास है। इस साल, इसका उद्देश्य हर जगह लोगों को इस विषय के तहत कार्रवाई करने के लिए प्रेरित करना है "हमारे कार्य हमारे भविष्य हैं।" (Our Choices are our Future)