सर्दियों में अक्सर सुबह देर से नींद खुलती है, जिसकी वजह से सारे काम देर से होते हैं और ब्रेकफास्ट बनाने में भी समय लग जाता है। अगर आप भी रोजाना की इस लेट-लतीफी से परेशान रहती हैं। तो इन साउथ इंडियन रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं। ये ब्रेकफास्ट ना केवल जल्दी से तैयार हो जाते हैं बल्कि बच्चों से लेकर बड़े तक हर किसी को पसंद आते हैं। साथ ही खाने में सुपाच्य और बिना तले बन जाते हैं। तो चलिए जानें कौन सी हैं वो साउथ इंडियन रेसिपी।