फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: पालक से तैयार करें क्रीमी सूप, सर्दियों में सेहत रहेगी दुरुस्त

Mon, 17 Jan 2022 10:51 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
palak soup - फोटो : istock
सर्दियों के मौसम में गर्मागर्म सूप का अपना मजा है। लेकिन अगर आप एक जैसे सूप की रेसिपी से बोर हो चुके हैं। तो इस बार तैयार करें क्रीमी स्पिनिच सूप। इसका स्वाद बड़ों से लेकर बच्चों तक को पसंद आएगा। पालक सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादातर बच्चे इसे खाने से कतराते हैं। ऐसे में ये क्रीमी सूप बच्चे भी बेहद पसंद करेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेगा पालक का क्रीमी सूप।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पालक - फोटो : Pixabay
दो सौ ग्राम पालक, एक कप पानी, हरे वाले प्याज या स्प्रिंग अनियन, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, आधा चम्मच ऑरेगेनो, एक कप दूध, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च, ब्रेड क्रुटोंस, घिसा हुआ चीज।
विज्ञापन

3 of 4
पालक - फोटो : Pixabay
सबसे पहले पानी गर्म कर उसमे कटे हुए पालक को डालकर पकाएं। जब पालक के पत्ते अच्छे से पक जाएं तो इन्हें पानी से छानकर अलग कर लें। अब ब्लेंडर में पालक के उबले हुए पत्तों को पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। एक पैन को गैस पर रख गर्म करें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमे ऑलिव ऑयल डालें। 
विज्ञापन

4 of 4
palak soup - फोटो : istock
गर्म ऑलिव ऑयल में ऑरेगेनो, स्प्रिंग अनियन, डालें और आधा मिनट चलाएं। अब इसमे पालक का पिसा हुआ पेस्ट डालें। साथ में दूध, नमक और काली मिर्च डालकर स्वाद के हिसाब से एडजस्ट करें। दो से तीन मिनट तक पकाएं। तैयार है आपका सूप। अब इस सूप को बाउल में निकालें और इसके ऊपर चीज और क्रूटोंस की मदद से सजाएं। गर्मागर्म सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें