फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Cooling Foods: भयंकर गर्मी में शरीर को AC जैसा ठंडा रखेंगे ये 5 फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल

Tue, 21 Apr 2026 05:25 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

What To Eat in Summer: गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए दही, आम पन्ना, छाछ, तरबूज और खीरा जैसे ठंडक देने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। ये शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और लू से बचाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गर्मियों के लिए बेस्ट फूड - फोटो : AI

Garmi Me Kya Khana Chahiye: गर्मी का मौसम आते ही शरीर में थकान, पसीना, चिड़चिड़ापन और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान का असर व्यक्ति की ऊर्जा के साथ ही पाचन और इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल होता है, गर्मी से राहत कैसे पाएं?

अक्सर लोग ठंडे ड्रिंक्स या आइसक्रीम की तरफ भागते हैं, लेकिन ये चीजें सिर्फ कुछ समय के लिए राहत देती हैं और कई बार सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। असली समाधान हमारे पारंपरिक भारतीय खानपान में छुपा है, जहां ऐसे कई प्राकृतिक और ठंडक देने वाले पकवान मौजूद हैं जो शरीर को अंदर से ठंडा रखते हैं।

अगर आप भी इस भीषण गर्मी में खुद को फिट और तरोताजा रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना बेहद जरूरी है। ये न सिर्फ आपको ठंडक देंगे, बल्कि शरीर को हाइड्रेट और एनर्जी से भरपूर भी बनाएंगे। आइए जानते हैं ऐसे 5 देसी पकवान, जिनके सेवन से गर्मी सच में दूर भाग जाएगी।

 

विज्ञापन

2 of 6
cumin seed with curd - फोटो : Adobe stock

दही

दही गर्मी में सबसे बेहतरीन सुपरफूड माना जाता है। यह शरीर को ठंडा रखने के साथ पाचन को भी दुरुस्त करता है। आप इसे लस्सी, रायता या सीधे भी खा सकते हैं।

विज्ञापन

3 of 6
Aam Panna - फोटो : Adobe stock

आम पन्ना 

कच्चे आम से बना आम पन्ना लू से बचाने में बेहद असरदार है। इसमें मौजूद इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को हाइड्रेट रखते हैं और गर्मी से राहत देते हैं।

4 of 6
छाछ - फोटो : Freepik

छाछ

छाछ एक हल्का और ठंडा पेय है, जो शरीर को तुरंत तरोताजा कर देता है। इसमें नमक और जीरा डालकर पीने से पाचन भी बेहतर होता है।

विज्ञापन

5 of 6
तरबूज - फोटो : Adobe stock

तरबूज

तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखता है। यह शरीर का तापमान नियंत्रित करने में मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खीरा खाने के फायदे - फोटो : Freepik

खीरा

खीरा शरीर को ठंडा रखने के साथ-साथ डिहाइड्रेशन से बचाता है। इसे सलाद या जूस के रूप में सेवन करना फायदेमंद होता है।

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें