देश में हर तीसरा इंसान मोटापे और शरीर के बढ़ते वजन से परेशान है। यह हमारी पर्सनैलिटी खराब करने के साथ-साथ कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। वजन के बढ़ने से शरीर में मधुमेह, कैंसर और दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।
गलत खान-पान और व्यायाम न करने की वजह से वजन बढ़ने की शिकायत होती है। मोटापा कम करने के लिए सबसे पहले आपको अपने खान-पान की आदतें सुधारनी होंगी और दूसरा आपको नियमित व्यायाम करना होगा। इन दोनों चीजों के अलावा कुछ और चीजें भी हैं जो वजन कम करने में आपकी मदद करेंगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि खाने-पीने की कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें सूंघने से भी आपका वजन कम होता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में...
विज्ञापन
2 of 7
weight loss
स्मैल ऐंड टेस्ट ट्रीटमेंट एंड रिसर्च फाउंडेशन की एक स्टडी में यह सामने आया है कि जिन ओवरवेट लोगों ने भूख लगने पर हरे सेब और केले को सूंघा, उनका वजन उन लोगों के मुकाबले ज्यादा कम हुआ जिन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
3 of 7
banana face mask
इस स्टडी में बताया गया है कि न्यूट्रल स्वीट स्मैल को सूंघने से भूख पर कंट्रोल किया जा सकता है। सेब और केले के अलावा वनीला को सूंघकर भी वजन कम किया जा सकता है।
4 of 7
lemon
आपने कई बार पढ़ा होगा कि विटमिन सी से भरपूर फ्रूट वजन को कम करने में मदद करते हैं। पर रिसर्च में यह बात सामने आई है कि अगर आप इन्हें खाने से पहले सूंघेंगे तो आपका वजन खई गुना ज्यादा घटेगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि फल को सूंघने से उसकी सुगंध सीधे लिवर एन्जाइम्स से इंटरैक्ट करती है।
विज्ञापन
5 of 7
lemon
ओसाका यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने चूहों पर रिसर्च किया जिसमें चूहों को मौसमी या चकोतरा फल सुंघाया गया। जिसके बाद चूहों की भूख और वजन में कमी देखने को मिली।
विज्ञापन
6 of 7
olive oil
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर फूड केमिस्ट्री की एक रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार एक्सट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल को सूंघने भर से आपकी भूख कम हो जाती है। इसे सूंघने से आपको पेट भरा-भरा महसूस होता है। आपको बता दें खाने में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल फायदेमंद माना जाता है। यह बेली फैट को कम करने में मदद करता है।
साल 2012 में फ्लेवर नाम के जर्नल में एक स्टडी छपी थी, जिसमें यह बात बताई गई थी कि अगर किसी खाने में से तेज गंध आ रही हो तो आप उसके छोटे-छोटे टुकड़े ही खाते हैं। बता दें, तेज फ्लेवर और स्ट्रॉन्ग अरोमा वाले खाने से भी वजन कम होता है।