आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या है। इसके चलते शरीर तो बेडौल दिखता ही है, यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बनता है। एक तरह से यह आपके जीवन की गतिशीलता को रोक देता है और छोटे-छोटे काम करने के लिए भी आपको बड़ी मशक्कतों का सामना करना पड़ता है। आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ ऐसे वेजिटेबल जूस के बारे में बताएंगे, जिसे नियमित पीने के बाद आपका शरीर फिट एंड फाइन हो जाएगा। इसके नियमित सेवन से वेट तो लाॅस होगा। साथ-साथ आपका शरीर भी स्लिम एंड ट्रिम हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 7
cabbage
बंधगोभी का जूस
बंधगोभी में फाइबर की मात्रा काफी अधिक होती हैै। जूस बनाने के लिए पानी मिला कर इसे आप पीस लें। इसके बाद जब जूस तैयार हो जाए तो इसे पी लें। फाइबर युक्त होने के कारण यह पेट को देर तक भरा हुआ रखता है और वजन कंट्रोल करने में सहायक होता है।
विज्ञापन
3 of 7
टमाटर
- फोटो : Amar Ujala
टमाटर का जूस
एक स्टडी की माने तो नियमित टमाटर का जूस पीने से कमर की चर्बी की समस्या दूर हो जाती है। 20 से 30 वर्ष की महिलाओं को दो महीने तक टमाटर का जूस रोज पिलाकर अध्ययन किया गया तो परिणामस्वरूप उनके कमर की चर्बी में दो-तिहाई का अंतर आया।
4 of 7
बीटरूट जूस
बीटरूट जूस में विटामिन सी, फोलेट, मैग्नेशियम, आयरन, कॉपर और पोटाशियम जैसे पोषक तत्व होते है, जो आपको लंबे समय तक व्यायाम करने के बाद भी थकान महसूस नहीं होेने देते। इसके चलते आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
करेले का जूस
करेले का जूस कई समस्याओं के निदान के लिए उपयोगी है। आयुर्वेद के अनुसार करेला डाइबीटिज और हाइपरटेनशन वालों के लिए काफी ज्यादा उपयोगी होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करके इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ा देता है। शरीर के भीतर अतिरिक्त शुगर लेवल को कंट्रोल कर यह हमारा वजन भी कंट्रोल करता है।
विज्ञापन
6 of 7
लौकी का जूस
रोजाना सुबह एक गिलास लौकी का जूस पीने से पूरे दिन भर की एनर्जी मिल जाती है। इसके पीने के बाद पेट भरा हुआ महसूस होता हैं। लौकी जूस पीने से शरीर में रक्त का संचालन अच्छा होने लगता है, जिसके चलते आपकी स्किन भी ग्लो करने लगती है।