फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Week 2025: पार्टनर के टिफिन को प्यार से सजाएं, इन पकवानों के साथ करें इजहार-ए-मोहब्बत

Wed, 05 Feb 2025 02:47 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस वैलेंटाइन वीक, टिफिन में स्वाद और प्यार का तड़का लगाकर अपने साथी को सरप्राइज करें। यहां हैं कुछ स्पेशल और लव-थीम डिशेज जो आपके टिफिन को बनाएंगी रोमांटिक और यादगार।
विज्ञापन
1 of 6
पार्टनर के टिफिन को प्यार से सजाएं, - फोटो : अमर उजाला
Valentine Week 2025: प्यार का इजहार सिर्फ शब्दों से नहीं, बल्कि छोटे-छोटे खास जेस्चर्स से भी किया जा सकता है। अगर आप अपने पार्टनर के लिए टिफिन पैक करते हैं, तो इसे थोड़ा क्रिएटिव और रोमांटिक टच देकर उनका दिन बना सकते हैं। तो ऐसे में इस वैलेंटाइन वीक, टिफिन में स्वाद और प्यार का तड़का लगाकर अपने साथी को सरप्राइज करें।  

यदि आप कुछ ऐसा ही करने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपकी इसमें मदद करेंगे। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिफिन रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप तैयार करके वैलेंटाइन वीक में अपने पार्टनर के टिफिन में रख सकते हैं। ये सारे पकवान बनाने में भी आसान हैं और ये खाने में भी स्वादिष्ट लगते हैं। तो आइए बिना देर करते हुए आपको इन पकवानों के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
हार्ट-शेप पराठा - फोटो : instagram
 हार्ट-शेप पराठा 

हार्ट शेप का पराठा बनाना काफी आसान है। इसके लिए आटे से परांठा बेलें और इसे हार्ट शेप में काट लें। चाहें तो इसमें आलू, पनीर या मिक्स वेज स्टफिंग से भरकर सेंक लें। टिफिन में इसे टमैटो सॉस या पुदीना चटनी के साथ पैक करें। अगर लाल पराठा बनाना है तो आप आटे में चुकंदर का रस मिला सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
लव-थीम सैंडविच - फोटो : instagram
 लव-थीम सैंडविच 

इसके लिए ब्रेड को हार्ट शेप में काटें। अब उसमे उसमें पनीर या फिर पसंदीदा सब्जियां डालें और टोस्ट करें। एक ब्रेड पर टमैटो सॉस से आई लव यू लिखें।चाहें तो टोमैटो से स्माइली या हार्ट डिजाइन बनाकर उसे भी सैंडविच में रखें। 
 

4 of 6
पूड़ी सब्जी - फोटो : instagram
पूड़ी सब्जी

पूड़ी के अंदर हल्का सा पिंक फूड कलर मिलाएं ताकि वह रेडिश दिखे। इसे साधारण पूड़ी की तरह बना लें और फिर दिल के आकार में काट लें। इससे पूड़ी देखने मे और भी ज्यादा प्यारी लगेगी। इसे पार्टनर की पसंद की सब्जी के साथ टिफिन में रखें। 
 
विज्ञापन

5 of 6
दिल के आकार की इडली - फोटो : instagram
दिल के आकार की इडली

यदि आपके पार्टनर को साउथ इंडियन पकवान पसंद हैं तो उनके लिए दिल के आसार की इडली तैयार करें। इसके लिए आपको सिंपल इ़डली बनाकर उसे दिल का आकार देना है। इसे फ्राई करके भी टिफिन में रखा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हार्ट-शेप स्वीट्स - फोटो : instagram
हार्ट-शेप स्वीट्स 

यदि घर पर दिल के आकार की मिठाई बनानी है तो गुलाब जामुन को हल्का दबाकर हार्ट शेप दें। बर्फी बनाना ज्यादा आसान होता है, इसके लिए किसी भी बर्फी को कटर से हार्ट शेप में काटें। इसके अलावा चाहें तो लव-शेप्ड कुकीज घर पर ही तैयार करें।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें