Valentine's Day Special Lunch Ideas: अगर आप इस वैलेंटाइन अपने पार्टनर को सरप्राइज देना चाहती हैं तो लंच मे कुछ खास तैयार करें। यहां उसके कुछ विकल्प दिए जा रहे हैं।
Valentine's Day Special Lunch Ideas: वैलेंटाइन डे प्यार का दिन है, और अगर आप इस मौके पर अपने पार्टनर को खास सरप्राइज देना चाहती हैं तो घर पर बनाया गया स्पेशल लंच सबसे बेहतरीन तरीका हो सकता है।
बाहर रेस्टोरेंट जाने से ज्यादा रोमांटिक एहसास तब होता है जब आप अपने हाथों से कुछ स्वादिष्ट बनाकर उन्हें खिलाती हैं। प्यार से तैयार किया गया खाना न सिर्फ दिल जीतता है, बल्कि रिश्ते में अपनापन और गहराई भी बढ़ाता है।
अगर आप सोच रही हैं कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वाद में लाजवाब हो और डेट को और भी यादगार बना दे, तो यहां कुछ आसान और रोमांटिक लंच आइडियाज दिए जा रहे हैं। ये डिशेज स्वाद, प्रेजेंटेशन और प्यार......तीनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।
विज्ञापन
2 of 5
क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता
- फोटो : instagram
1. क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता
क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता वैलेंटाइन लंच के लिए एक क्लासिक और रोमांटिक डिश है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले पास्ता को नमक वाले उबलते पानी में अच्छी तरह पका लें।
दूसरी तरफ बटर में थोड़ा सा मैदा भूनकर उसमें दूध मिलाएं और लगातार चलाते हुए गाढ़ी व्हाइट सॉस तैयार करें।
अब इसमें उबला हुआ पास्ता, उबली सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, कॉर्न, ब्रोकली या फिर उनकी पसंद का चिकन डालें।
ऊपर से काली मिर्च, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो छिड़कें।
आखिर में चीज़ डालकर हल्का सा कुक करें।
इसे सफेद प्लेट में सर्व करें और ऊपर से हर्ब्स डालकर रेस्टोरेंट जैसा लुक दें।