फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day Special Cake: इस खास फ्लेवर का केक घर पर बनाकर अपने पार्टनर को दें सरप्राइज

Fri, 14 Feb 2025 08:09 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लाल रंग प्यार का प्रतीक होता है, ऐसे में आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने पार्टनर को लाल रंग का दिल शेप का केक बनाकर सरप्राइज दे सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
इस खास फ्लेवर का केक घर पर बनाकर अपने पार्टनर को दें सरप्राइज - फोटो : अमर उजाला
Valentine Day Special Cake: फरवरी प्यार का महीना है, इसलिए हर प्रेमी जोड़े को इस महीने का इंतजार सालभर रहता है। इस महीने में 7 फरवरी यानी कि रोज डे से वैलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है, और इस हफ्ते का आखिरी दिन वैलेंटाइन डे होता है, जोकि 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस पूरे हफ्ते लोग अपने पार्टनर के साथ समय व्यतीत करते हैं और उन्हें सरप्राइज देते हैं।

यदि आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करने का विचार कर रहे हैं तो उनके लिए बाजार से केक लाने की जगह घर पर ही खास केक तैयार करें। यहां हम आपको आसान विधि से बाजार जैसा रेड वेलवेट केक बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। रेड वेलवेट केक लाल रंग का होता है, जो प्यार का इजहार करने के लिए परफेक्ट विकल्प है। 
विज्ञापन

2 of 6
रेड वेलवेट केक बनाने का सामान - फोटो : instagram
रेड वेलवेट केक बनाने का सामान
  •  मैदा: 2 ½ कप
  •  कोको पाउडर: 1 बड़ा चम्मच
  •  बेकिंग सोडा: 1 छोटा चम्मच
  •  नमक: ½ छोटा चम्मच
  •  चीनी: 1 ½ कप
  • तेल: 1 कप
  • दही: 1 कप
  •  लाल फूड कलर: 1 छोटा चम्मच
  •  वैनिला एसेंस: 1 छोटा चम्मच
  •  सिरका: 1 छोटा चम्मच
  •  दूध: ½ कप
 
विज्ञापन

3 of 6
रेड वेलवेट केक बनाने की विधि - फोटो : instagram
विधि

रेड वेलवेट केक बनाने के लिए अपने ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें। इसके साथ-साथ दिल के आकार वाले केक टिन को ग्रीस करके मैदा छिड़क लें।

4 of 6
red velvet cake - फोटो : instagram
इसके बाद बारी आती है सूखी सामग्री मिलाने की। इसके लिए एक बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग सोडा, और नमक मिलाएं। दूसरे बर्तन में चीनी और तेल को मिलाकर फेंटें। फिर इसमें दही, लाल फूड कलर, वैनिला एसेंस, सिरका, और दूध मिलाएं।
विज्ञापन

5 of 6
रेड वेलवेट केक बनाने की विधि - फोटो : instagram
गीली और सूखी सामग्री को मिलाकर चिकना बैटर तैयार करें। तैयार बैटर को केक टिन में डालकर 180°C पर 30-35 मिनट तक बेक करें। ये केक टिन दिल के आकार का हो तो ज्यादा अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेड वेलवेट केक बनाने की विधि - फोटो : instagram
30 मिनट के बाद टूथपिक चेक से करें, कि केक बना है या नहीं। यदि टूथपिक साफ बाहर आ रही है तो केक तैयार है। केक के ठंडा होने पर क्रीम चीज की फ्रॉस्टिंग लगाएं। इसे आप ताजा स्ट्रॉबेरी से भी सजा सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें