हैप्पी किस डे 2020: वेलेंटाइन नजदीक आते ही लोग अपने-अपने पार्टनर को खुश करने का कोई न कोई तरीका खोजते हैं और हम बचपन से सुनते आ रहे हैं कि मर्दों के दिल का रास्ता पेट से गुजरता है। ऐसे में अगर अपने पुरुष पार्टनर को खुश करना चाहती हैं या कुछ अलग सरप्राइज देने को सोच रही हैं तो यह रेसिपी आपके प्यार को बढ़ाने में मदद करेगी। अगर वेलेंटाइन डे को खास बनाना चाहती हैं तो बाहर से कुकीज लाने के बजाए बेहद स्पेशल तरीके से घर पर ही किसिंग कुकीज बनाएं। किसिंग कुकीज को बनाना बेहद आसान है।