क्या आप भी बालों के लगातार झड़ने से परेशान हो चुके हैं? क्या आपके भी सिर पर चांद दिखाई देने लगा है? वैसे तो हर किसी के रोजाना 50 से 100 बाल झड़ते हैं, लेकिन अगर आपके 100 से ज्यादा बाल हर दिन झड़ने लगे तो आपको बता दें ये गंजेपन का शुरुआती लक्षण है।
आयुर्वेद में कई ऐसी हर्बल चीजें मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसा उपाय जो बालों का झड़ना कम करने में बेहद मददगार हैं...
विज्ञापन
2 of 4
flax seed
अलसी के औषधीय गुणों से हम सब अच्छे से वाकिफ है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अलसी के बीज आपके बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ तेजी से बढ़ने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा यह आफके डैमेज बालों की मरम्मत और उन्हें हेल्दी रखने में भी मदद करता है। आगे की स्लाइज्स में जाने कैसे और किस तरह करें अलसी के बीजों का सेवन और इस्तेमाल...
विज्ञापन
3 of 4
flax seed
ऐसे करें डाइट में शामिल
सबसे पहले एक चम्मच अलसी के बीज लेकर पैन में डालें। इसके बाद इन्हें 5 मिनट के लिए भूनें। अब इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। आपका अलसी का पाउडर बनकर तैयार है। रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच अलसी के पाउडर का सेवन करें। आप चाहे तो 1 चम्मच दही के साथ 1 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। कुछ दिनों में आपको इसका असर साफ दिखाई देने लगेगा।
ऐसे करें बालों पर इस्तेमाल
आप चाहे तो बालों की जड़ों पर अलसी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये आपके बालों को पोषण देता है। कई समय तक लगातार इसको लगाने से बालों की गुणवत्ता में सुधार आता है। इसके अलावा यह बालों का लगातार झड़ना और रूसी की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है।