फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Types Of Stuffed Paratha: मूली से लेकर पनीर तक, सर्दियों में हर किसी को पसंद आएंगे ये 5 भरवां पराठे

Thu, 27 Nov 2025 04:04 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Types Of Stuffed Paratha: अगर आपको भी भरवां पराठा पसंद है, तो यहां कुछ स्वादिष्ट पराठों की लिस्ट दी जा रही है।
विज्ञापन
1 of 6
पराठा - फोटो : Adobe stock
Types Of Stuffed Paratha: भरवां पराठा भारतीय नाश्ते और भोजन का एक बेहद लोकप्रिय व्यंजन है। खासतौर पर अब जब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है तो भरवां पराठों का स्वाद और बढ़ गया है। कई लोग इन भरवां पराठो को सिर्फ नाश्ते में ही पसंद नहीं करते, बल्कि दोपहर या रात के भोजन में भी इसे खाने का आनंद लेते हैं।

भरवां पराठा न केवल स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह पौष्टिक और संतुलित भी होता है, खासकर जब इसे सब्जियों या प्रोटीन से भरकर बनाया जाए। ताजगी और पोषण का सही मेल होने के कारण यह बच्चों और बड़े सभी की पहली पसंद है।

अगर आप भी अपने खाने को और रोचक और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो घर पर भरवां पराठा बनाना सीखना एक बेहतरीन विकल्प है। यहां हम आपको पांच तरह के भरवा पराठो के बारे में जानकारी दी जा रही है। 
विज्ञापन

2 of 6
आलू पराठा - फोटो : instagram
आलू पराठा

आलू पराठा भारतीय घरों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला नाश्ता है। इसमें उबले आलू को मसाले जैसे हरी मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, नमक और गरम मसाला के साथ मिलाकर भरवां बनाया जाता है। इसे तवा या तंदूर में सेका जाता है। आलू का हल्का मसालेदार स्वाद और पराठे की कुरकुराहट इसे बच्चों और बड़ों दोनों की पसंद बनाती है।  

 
विज्ञापन

3 of 6
पनीर पराठा - फोटो : instagram
पनीर पराठा

पनीर पराठा प्रोटीन और स्वाद का बेहतरीन मेल है। इसमें फ्रेश पनीर को हरी मिर्च, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्का नमक और धनिया पाउडर के साथ मिलाकर पराठे में भरा जाता है। पनीर का मलाईदार स्वाद और मसालों की खुशबू इसे खाने में बेहद लज़ीज बनाती है।  

 

4 of 6
मिक्स वेजिटेबल पराठा - फोटो : instagram
मिक्स वेजिटेबल पराठा

मिक्स वेजिटेबल पराठा कई तरह की सब्जियों का मिश्रण होता है, जैसे गाजर, मटर, शिमला मिर्च, और कभी-कभी पालक। सब्जियों को कद्दूकस करके हल्के मसालों के साथ मिलाया जाता है। ये पराठा न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि पोषण में भी भरपूर होता है। बच्चों को हरी सब्जियां खाने में पसंद नहीं होती, लेकिन इस तरह वे आसानी से सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
गोभी पराठा - फोटो : instagram
गोभी पराठा

गोभी पराठा हल्के मसालों और कटी हुई गोभी के साथ बनाया जाता है। इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक और धनिया पाउडर डालकर गोभी को भरवां बनाया जाता है। गोभी का हल्का क्रिस्पी स्वाद और मसालों की खुशबू इसे सर्दियों में विशेष रूप से लोकप्रिय बनाती है। इसे दही या अचार के साथ परोसा जाता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दाल पराठा - फोटो : instagram
दाल पराठा

दाल पराठा उबली हुई दाल, हरी मिर्च, अदरक और मसालों का मिश्रण होता है। ये पराठा स्वाद में अलग और पौष्टिक होता है। दाल प्रोटीन से भरपूर होने के कारण इसे खाने से ऊर्जा मिलती है। ये पारंपरिक उत्तर भारतीय घरों में अक्सर नाश्ते या हल्की दोपहर की रोटियों के रूप में बनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें