सब्जी बनाने से लेकर टेबल पर सलाद की पलेट पर हर जगह दिखने वाला टमाटर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। टमाटर में विटामिन सी, लाइकोपीन, पोटैशियम मौजूद होने की वजह से इसे ब्यूटी प्रोडक्ट की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है। टमाटर खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कम होती है। एक अध्ययन की मानें तो टमाटर का प्रयोग चेहरे पर करने से सनबर्न की सम्स्या भी दूर होती है।
आइए जानते हैं टमाटर से होने वाले ऐसे ही कुछ फायदों के बारे में
विज्ञापन
2 of 7
suntan
सनबर्न की सम्स्या
ब्रिटेन स्थित न्यूकैसल यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध में कहा गया कि टमाटर में लाइकोपेन तत्व पाया जाता है जो त्वचा की सूर्य की पराबैंगनी किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसके लिए एक ताजा टमाटर और 1/2 कप दही को मिलाकर मिक्सर मे पीस ले और इस घोल को धूप से जली हुई त्वचा पर 15 मिनट तक लगाकर रखे फिर धो ले।
विज्ञापन
3 of 7
heart disease
दिल का दोस्त
शोधकर्ताओं के अनुसार प्रतिदिन 80 ग्राम टमाटर के सॉस का सेवन हाई फैट डाइट के प्रभावों को कम करता है और धमनियों में रक्त के प्रवाह को ठीक करता है। शोधकर्ताओं की मानें तो पकने के बाद टमाटर में लाइकोपीन नामक एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण बढ़ जाते हैं।टमाटर में मौजूद विटामिन C चर्मरोगों को रोकता है। साथ ही विटामिन A नेत्र ज्योति भी बढ़ाता है।
4 of 7
Diabetes
डायबिटीज
टमाटर आपकी रक्त शर्करा को संतुलित रख सकता है। टमाटर, क्रोमियम का एक बहुत अच्छा स्रोत हैं, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
5 of 7
obese man
मोटापा
मोटापा घटाने के लिए भी टमाटर का इस्तेमाल किया जा सकता है. प्रतिदिन एक से दो गिलास टमाटर का जूस पीने से वजन घटता है. एक मध्यम आकार के टमाटर में केवल 12 कैलोरीज होती है, इसलिए इसे पतला होने के भोजन के लिए उपयुक्त माना जाता है। इसके साथ साथ यह पूरे शरीर के छोटे-मोटे विकारों को भी दूर करता है।
विज्ञापन
6 of 7
Arthritis
गठिया रोग
गठिया के रोग में भी टमाटर बहुत फायदेमंद है. प्रतिदिन टमाटर के जूस में अजवायन मिलाकर खाने से गठिया के दर्द में आराम मिलता है.यदि गठिया रोग हो, तो एक गिलास टमाटर के रस की सोंठ तैयार करें व इसमें एक चम्मच अजवायन का चूर्ण सुबह-शाम पीने से लाभ होता है।
हड्डियों को मजबूत बनाता है
टमाटर हड्डियों को मजबूत बनाता है।टमाटर में विटामिन के और कैल्शियम दोनों ही हड्डियों को मजबूत बनाने और मरम्मत के लिए बहुत अच्छे होते हैं। देखा गया है, कि लाइकोपीन हड्डियों को सुधारता भी है, जो ऑस्टियोपोरोसिस से लड़ने के लिए बहुत बढ़िया तरीका है।