फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khichdi Recipe: खाना है कुछ हल्का तो झटपट बनाएं काठियावाड़ी खिचड़ी, गर्मागर्म परोस कर बटोरें तारीफ

Sun, 28 Jan 2024 08:56 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

काठियावाड़ी खिचड़ी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है
विज्ञापन
1 of 6
खिचड़ी - फोटो : Social media
Kathiyawadi Khichdi Recipe : हर भारतीय घर में खिचड़ी खाना हर कोई पसंद करता है। अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि, जब लोग दिन भर पेट भर-भर के हैवी खाना खाते हैं, तो रात के वक्त वो हल्का खाना ही पसंद करते हैं। हल्के खाने में खिचड़ी एक ऐसा ऑप्शन है जो खाने में भी स्वादिष्ट होती है और आसानी से भी बन जाती है। कई जगह पर खिचड़ी काफी सादे तरीके से खाई जाती है, जो खाने में ज्यादा मजेदार नहीं होती। ऐसे में आज हम आपको ऐसी खिचड़ी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसको आपके घर में हर कोई बड़े चाव से खाएगा।

हम बात कर रहे हैं काठियावाड़ी खिचड़ी की, जिसका नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसे बनाते समय आप इसका स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरीके की सब्जियों का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसे आप गर्मागर्म परोस कर अपने घर वालों को खुश कर सकती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
खिचड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
  • चावल – 1 कटोरी
  • मूंगदाल – 1 कटोरी
  • प्याज – 1
  • अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
  • लहसुन कलियां – 4-5
  • हरी लहसुन कटी – 1 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च कटी – 1
  • टमाटर – 1
  • आलू – 1
  • मटर – 1/2 कटोरी
  • हरा धनिया बारीक कटा – 3 टेबलस्पून
विज्ञापन

3 of 6
Spices
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • तेल – 4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – 1/2 टी स्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/2 टी स्पून

4 of 6
pressure cooker - फोटो : istock
विधि

काठियावाड़ी खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले मूंग की दाल और चावल को अच्छे से साफ करके धो लें और पानी में भिगों दें। इसके बाद आलू, प्याज और टमाटर के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब एक कुकर लेकर इसमें भिगोए हुए दाल-चावल डालें। साथ ही में आलू, मटर दाने, हल्दी और हल्का नमक डालें। 
विज्ञापन

5 of 6
Cooking Hacks - फोटो : Istock
जितना दाल-चावल आपने लिया है उसका चार गुना पानी कुकर में डालकर इसमें तीन से चार सीटी लगने दें। जब ये पक जाए तो एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें जीरा, लहसुन के टुकड़े, अदरक कसा हुआ और हींग डालकर भूनें। अच्छे से मसाले भुन जाने के बाद प्याज और लहसुन डाल कर पकाएं। जब ये भी पक जाए तो इसमें कटे टमाटर, हरी मिर्च, गरम मसाला डालकर इसे भी अच्छे से ही पकाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
khichdi
सभी सामानों के पक जाने के बाद इसमें थोड़ा पानी डालें। पानी में जब अच्छे से उबाल आ जाए तो इसमें पकी हुई खिचड़ी डाल दें।  इस खिचड़ी को आपको दो से तीन मिनट के लिए अच्छे से पकाना है। जब ये पक जाए तो ऊपर से धनिया पत्ती डाल कर इसे गर्मागर्म ही परोसें। इसके साथ आप चटनी, अचार और पापड़ भी सर्व कर सकती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें