इस भागदौड़ भरी जिंदगी में वर्किंग कपल्स अक्सर हफ्ते भर की सब्जी ले आते हैं और उसे फ्रिज में स्टोर कर देते हैं। यह भी माना जाता है कि खाने-पीने की चीज को फ्रिज में रखने से उनकी शेल्फ लाइफ बढ़ जाती है। हालांकि, कई लोगों को लगता है कि हर खाने-पीने की चीज पर यह नियम लागू होता है, जबकि ऐसा नहीं है। कई ऐसी सब्जियां भी होती है, जो फ्रिज में रखने से ही तुरंत सड़ने लगती हैं और दो ही चार दिन में उन्हें फेंकना भी पड़ जाता है। आज की इस खबर में हम आपको ऐसी की कुछ सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं...