फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की रसोई: गर्मियों में कच्चे और पके आम को लंबे समय तक स्टोर करने के टिप्स

Sun, 29 May 2022 11:58 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आम - फोटो : iStock
आम खाने के शौकीन पूरे साल आप का इंतजार करते हैं। कच्चे से लेकर पके दोनों तरीके से आम को लोग भरपूर मात्रा में खाते हैं। कच्चे आम की चटनी, अचार, ड्रिंक से लेकर पके आम की स्मूदी, शेक, कस्टर्ड, आइसक्रीम जैसे डेजर्ट के रूप में खाते हैं। लेकिन जब घर में ढेर सारा आम आ जाता है। तो सबसे ज्यादा चिंता इसे स्टोर करने की होती है। क्योंकि सही तरीके से स्टोर किए बिना सारे आम खराब हो सकते हैं। ऐसे में इसे सही तरीके से रखने की जरूरत होती है। जिससे कि आम खराब ना हो। तो चलिए जानें कैसे स्टोर किए जा सकते हैं कच्चे और पके आम।
विज्ञापन

2 of 4
mango - फोटो : सोशल मीडिया
कच्चे आम को कैसे करें स्टोर
आपके कच्चा आम ढेर सारा लाकर रखा है। लेकिन इसे तीन से चार दिन बाद इस्तेमाल में लाना है। ऐसे में अगर आप इन्हें सीधे फ्रिज में रख देंगी तो ये खराब होने लगेंगे। इनके स्वाद में भी अंतर आ जाएगा। इसलिए कच्चे आम को किसी अंधेरी जगह पर स्टोर करें। जहां पर इसे रोजाना चेक किया जा सके।
विज्ञापन

3 of 4
mango - फोटो : Pixabay
इसके साथ ही अगर कच्चे आम को पकाना है तो इसे सेब, केला और बाकी फलों के बीच रख दें। इससे दूसरे फलों से निकलने वाली एथिलीन गैस से कच्चे आम भी पकने की प्रक्रिया में आ जाएंगे। इन आमों को आप तीन से चार दिनों के लिए स्टोर कर सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
आम - फोटो : Social Media
पके आम को ऐसे करें स्टोर
पके आम को फ्रिज में तुरंत रख देने से ये चार से पांच दिनों तक खराब नहीं होते हैं। इस तरह के आम को आप आराम से खा सकते हैं। इसके साथ ही आप पके आम को क्यूब्स में काटकर भी फ्रीजर में स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आम को धोकर छील लें। फिर इनके क्यूब्स काटकर फ्रीजर में जमा लें। तीन से चार घंटे में जब ये जम जाएं तो इन्हें किसी जिपलॉक में डालकर बिल्कुल एयर टाइट कर लें। अब इसे फ्रीजर में स्टोर करके रख लें। ये आम तीन से चार महीने तक आराम से खाए जा सकते हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें