Pyaz Ki Chutney South Indian Style Recipe: भारतीय खाने का स्वाद चटनी बढ़ा देतीं है। भारत के अलग अलग राज्यों में अलग अलग तरह की खाना पसंद किया जाता है लेकिन चटनी हर राज्य में किसी न किसी डिश के साथ जरूर शामिल की जाती है। चटनी की भी कई वैरायटी होती हैं। मीठी, तीखी और खट्टी स्वाद की चटनी खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है। भारत में चीनी की मांग हर किसी को रहती है। उत्तर भारत में तिल की चटनी, मैदानी क्षेत्रों में मिर्ची, आम और पूदीना का चटनी तो दक्षिण भारत में नारियल की चटनी मशहूर है। ज्यादातर घरों में प्याज की चटनी भी बनाई जाती है। प्याज की चटनी का स्वाद लजीज होता है। स्नैक्स पकोड़े के साथ ही खाने की थाली में भी प्याज की चटनी को शामिल किया जाता है। अगर आप भी लजीज प्याज की चटनी खाना चाहते हैं तो इसे बनाने की रेसिपी जान लें। यहां प्याज की चटनी बनाने की दो अलग रेसिपी बताई जा रही हैं।
विज्ञापन
2 of 6
onion garlic
- फोटो : istock
प्याज की चटनी बनाने की पहली रेसिपी
सामग्री
दो बड़े प्याज, आधा चम्मच इमली, नमक, राई, उड़द दाल, तेल, पानी और सूखी लाल मिर्च, पानी
विज्ञापन
3 of 6
onion garlic
- फोटो : istock
प्याज और सूखी लाल मिर्च की चटनी की विधि
स्टेप 1- प्याज को बारीक काट लें। फिर एक पैन मेंं तेल गर्म करें।
स्टेप 2-तेल में कटा प्याज, इमली, सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें।
स्टेप 3- स्वादानुसार नमक डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
4 of 6
mango chutney
स्टेप 4- अब इस मिश्रण को ठंडा करके पेस्ट बना लें।
स्टेप 5- मिश्रण गाढ़ा हो तो उसमें पानी मिला लीजिए।
स्टेप 6- अब दोबारा तेल गर्म करके चम्मच उड़द दाल मिलाकर भून लें।
स्टेप 7-अब पीसी चटनी में ऊपर से दाल डालें। चटनी तैयार है।
विज्ञापन
5 of 6
onion garlic
- फोटो : istock
प्याज की चटनी बनाने की दूसरी रेसिपी
सामग्री
प्याज, लहसुन की कलियां, नमक, सूखी लाल मिर्च, तेल, राई, धनिया पत्ती
स्टेप 1- प्याज और लहसुन को छीलकर सूखी लाल मिर्च मिलाकर मिक्सी में गाढ़ा पीस लें।
स्टेप 2-एक पैन में तेल गर्म करके उसमें राई और चटनी का पेस्ट मिला लें।
स्टेप 3- इसे तब तक पकाएं जब तक तेल चटनी के ऊपर न जाए।
ऊपर से धनिया से गार्निश करें, आपकी प्याज लहसुन की चटनी तैयार है।