फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2019: सेहरी में खाएंगे ये 5 चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी प्यास

Tue, 07 May 2019 09:26 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ramadan
रमजान का पाक महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। रमजान के दौरान रोजे रखने की परंपरा है। मुस्लिम लोगों का मानना है कि इस पूरे महीने के दौरान सारे नियमों का मन से पालन करने पर जन्नत के दरवाजे उनके लिए खुल जाते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस महीने जो भी दिल से दुआ की जाए वो कबूल होती है। 5 मई से शुरू होने वाला रमजान का महीना एक महीने तर चलेगा, जिसमें ज्यादातर मुस्लिम रोजा रखेंगे जो कि 15 घंटे से अधिक समय का होगा। 

गर्मी के दिनों में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर काम करना कोई आसान काम नहीं। ऐसे में रोजा रखने वालों को दिन भर प्यास और शरीर में कमजोरी महसूस न हो इसके लिए आइए जानते हैं सेहरी में क्या खाएं जिससे आपको दिन भर प्यास न लगे।  
विज्ञापन

2 of 6
dates - फोटो : file photo
खजूर
खजूर में आयरन के साथ कई पोषक तत्व पाएं जाते हैं। सेहरी में खजूर खाने से दिन भर कमजोरी का अहसास नहीं होता। 
विज्ञापन

3 of 6
water - फोटो : pexels.com
पानी
सेहरी के टाइम कम से कम दो से तीन गिलास पानी जरूर पीएं। इसके अलावा शरीर को कमजोरी या मोटापे से बचाने के लिए इफ्तार से सेहरी के बीच भी खूब पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। 

4 of 6
oily food
तला-भूना नहीं खाएं
सेहरी के लिए प्रोटीन,फाइबर और कार्बोहाईड्रेट से भरपूर डाइट लें। साथ ही तला-भूना और मीठा जैसे पकौड़े और समोसे खाने से बचें। ऐसा करने से आपको सारा दिन प्यास लगती रहेगी। 
विज्ञापन

5 of 6
दही
दूध-दही
सेहरी में कैल्शियम जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए दूध या दही लेने से आपको पूरे दिन प्यास नहीं लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fruits - फोटो : instagram
फल-सब्जी
रोजे में फल और सब्जी खाने से आपको भूख नहीं लगेगी क्योंकि ये धीरे-धीरे पचती हैं। साथ ही शरीर को भी तरलता मिलती है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें