रमजान का पाक महीना शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। रमजान के दौरान रोजे रखने की परंपरा है। मुस्लिम लोगों का मानना है कि इस पूरे महीने के दौरान सारे नियमों का मन से पालन करने पर जन्नत के दरवाजे उनके लिए खुल जाते हैं। इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि इस महीने जो भी दिल से दुआ की जाए वो कबूल होती है। 5 मई से शुरू होने वाला रमजान का महीना एक महीने तर चलेगा, जिसमें ज्यादातर मुस्लिम रोजा रखेंगे जो कि 15 घंटे से अधिक समय का होगा।
गर्मी के दिनों में पूरा दिन भूखे-प्यासे रहकर काम करना कोई आसान काम नहीं। ऐसे में रोजा रखने वालों को दिन भर प्यास और शरीर में कमजोरी महसूस न हो इसके लिए आइए जानते हैं सेहरी में क्या खाएं जिससे आपको दिन भर प्यास न लगे।